Yeh Hai Mohabbatein एक्टर के घर बजेगी शहनाई, गर्लफ्रेंड संग शादी का किया ऐलान

Abhishek Verma Ready To Tie Knot: 'ये हैं मोहब्बतें' सीरियल में पापुलैरिटी बटोर चुके अभिषेक वर्मा अब जल्दी ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड इदित्री गोयल के साथ में शादी करने जा रहे हैं। दरअसल आपको बता दें कि अभिषेक ने खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी गर्लफ्रेंड के साथ में फोटो शेयर की है और दोनों ट्विंनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।
इदित्री ने डार्क ब्लू लहंगा पहना हुआ है तो वहीं अभिषेक भी ब्लू शेरवानी पहने हुए नजर आए। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने इसके साथ में कैप्शन भी लिखा कि बेबी से बीवी तक। उनके कैप्शन से यह साफ हो जाता है कि वह जल्दी ही शादी करने वाले हैं।
हालांकि आपको बता दें कि अभिषेक वर्मा के छोटे भाई और 'मुंज्या' फिल्म में नजर आ चुके एक्टर अभय वर्मा ने भी फोटो शेयर की है। इस दौरान अभिषेक और इदित्री एक दूसरे को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं। अभय वर्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि आज खुशियां घर पर आई है।
इसी के अलावा आपको बता दें कि अभिषेक और इदित्री को अली गोनी से लेकर कई और सितारों ने भी बधाई दी है। इन तस्वीरों को देखने के बाद में काफी सारे लोगों का तो यह भी कहना है कि अभिषेक वर्मा ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ में सगाई कर ली है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि दोनों शादी कब करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












