ये है मोहब्बतें..नीधि है जिंदा..अब क्या करेंगे रमन और इशिता!
जी हैं एक के बाद एक नए नए ट्रैक फिलहाल ये है मोहब्बतें में आ रहा है जिसे दर्शक जरूर पसंद करेंगे। अब हमने आपको बताया था कि रमन आदि की शिकायत दर्ज कराने के बाद जेल चला जाएगा तो वहीं पीहू की तबियत होगी खराब और रूही बचाएगी उसकी जान।
ये सब तक तो ठीक था लेकिन सबसे मजेदार बात ये है कि सबके सामने जल्द ही ये भेद खुलने वाला है कि नीधि की मौत नहीं हुई बल्कि दोनों जिंदा है तो क्या होगा।इशिता से लेकर रमन तक क्या हाल करेंगे उसका ये तो मजेदार होगा ।
[ये है मोहब्बतें...जब खिचड़ी में स्वाद ना आए...तो थोड़ा मसाला डालिए!]
पीहू और रूही की दोस्ती हो जाने के बाद शायद पीहू के लिए रूही की नफरत कम हो जाए और वो धीरे धीरे इशिता को भी माफ कर दे।इशिता और रूही अब एक छत के नीचे रह रहे हैं एक रूममेट के तौर पर।
अब पूरी भल्ला और अय्यर परिवार एक साथ रह रहा है तो धीरे धीरे सारी गुत्थियां सुलझेगी। साथ ही जानिए किस तरह कुछ कुछ होता है का सीन किया गया ये है मोहब्बतें में कॉपी।


Click it and Unblock the Notifications