ये है मोहब्बतें..इशिता-रमन की बढ़ती दूरियां..कोई खुश तो कोई उठा रहा फायदा!
ये है मोहब्बतें में धीरे धीरे कर के एक के बाद एक परतें खुल रही हैं। इशिता रमन अब एक ही बिल्डिंग में रहने लगे तो रूही इशिता के ही पास रह कर रमन और इशिता को दूर करने की कोशिश करेगी।
दरअसल सीरियल में ज्यादातर लोग चाहते हैं कि इशिता और रमन कभी एक दूसरे के साथ आए ही ना और जो चाहते हैं वो इस बात से दुखी हैं कि रमन अब शगुन से शादी करने जा रहा है।
[ये है मोहब्बतें..अब क्या करेंगे रमन और इशिता!]
फिलहाल तो इशिता को ये पता चल गया कि नीधि जिंदा है तो वो इसको लेकर भी आशान्वित हो गई है कि हो सकता है की रूही भी जिंदा हो। सीरियल में सबसे बड़ा मोड़ ये आने वाले है कि रमन फिलहाल जेल जाएगा और बहुत जल्द नीधि जिंदा है इस बात की सच्चाई भी सामने आ जाएगी।
कभी बोरिंग तो कभी कुछ ज्यादा ही मजेदार हो रहे इस सीरियल में फिलहाल काफी कुछ और भी होने वाला है लेकिन आप आगे की स्लाइड्स में ये देखिए की क्या हुआ ये है मोहब्बतें के लेटेस्ट एपिसोड में।


Click it and Unblock the Notifications