ये है मोहब्बतें..आखिर चक्कर क्या है..एक सीरियल और इतने विलेन!
ये है मोहब्बतें में कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता। पहले इशिता का अपहरण और उसके बाद अचानक से रूही की कस्टडी इशिता को मिल गई। नीधी का तो सारा सच ही सामने आ गया।
[#Cheating: "जब सब सलमान को ही करना था...तो हमें क्यों रखा!"]
नीधी का तो सच सामने आ गया लेकिन अभी कितनी सारी सच्चाई सामने आना बाकी है। असल में ये है मोहब्बतें में मेन किरदार तो इशिता, रमन हैं लेकिन लीड रोल से ज्यादा तो सीरियल में विलेन हैं। पहले अशोक, फिर नीधी और अब शगुन। रमन ने ये तो पता कर लिया की इशिता की किडनैपिंग के पीछे किसी और का नहीं बल्कि अनिल का हाथ है लेकिन एक सच्चाई और सामने आना बाकी है।

दरअसल सच्चाई ये है की इशिता की किडनैपिंग के पीछे हाथ किसी औरत का है। अब सोचने वाली बात है की वो औरत कौन हो सकती है। आपको लग रहा होगा नीधी लेकिन नीधी के अलावा एक और औरत है जो इशिता का भला नहीं चाहती। जी हां और वो है शगुन तो हो सकता है की शगुन ने इशिता की किडनैपिंग करवाई हो। आगे ये देखने में और भी ज्यादा मजा आने वाला है।
लेकिन अब सीरियल में एक अच्छी बात और होने वाली है की इशिता का सच पीहू के सामने आने वाला है। मतलब रूही पीहू को सबकुछ सच सच बता देगी और पीहू का एक शब्द इशी मां उसे इशिता के और करीब लेकर आएगा और शायद शगुन से दूर।


Click it and Unblock the Notifications











