रमन-इशिता की लव स्टोरी इस तारीख को होगी खत्म, ये हैं मोहब्बतें के फैंस के लिए बुरी खबर !
ये हैं मोहब्बतें के फैंस के लिए बुरी खबर है। जी हां, कई दिनों से ये खबर सामने आ रही थी कि रमन और इशिता के पांच साल की कहानी को एकता कपूर ने खत्म करने का फैसला कर लिया है। आपको बता दें कि ये हैं मोहब्बतें टीवी के लोकप्रिय शो में से एक है।
ये शो अब तक अपने 1700 से अधिक एपिसोड पूरा कर चुका है। शो टीआरपी पर भले ही ऊपर-नीचे क्यों ना हो। दर्शकों के बीच रमन -इशिता की जोड़ी ने काफी लोकप्रियता बटोरी है। अब एकता कपूर ये हैं मोहब्बतें के बदले एक नया शो लेकर आ रही है।

जो कि ये हैं चाहते नाम से होगा। इसे आप ये हैं मोहब्बतें का सीजन 2 कह सकते हैं। अफसोस है कि इस बार दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की जोड़ी इस शो का हिस्सा नहीं होगी। बल्कि ना बोले तुम ना मैंने कुछ हा फेम आकांक्षा सिंह इस शो में दिव्यांका की जगह लेंगी।
इसके साथ करण पटेल की जगह पर करण वोहरा दिखाई देंगे। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से कास्टिंग पर कोई खबर सामने नहीं आयी है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह शो ये है मोहब्बतें का स्पिन ऑफ वर्जन होगा जून में इस शो की शूटिंग शुरू होगी। यानि कि महज कुछ वीक में ये हैं मोहब्बतें बंद कर दिया जाएगा।
बहरहाल, चलिए हम आपको बताते हैं कि टीवी के सबसे लंबे शो जो कि आप सालों से देखते आए हैं और आपको पता भी नहीं...


Click it and Unblock the Notifications











