ऋतिक रोशन से लेकर अक्षय कुमार के साथ, ये हैं 2018 के 12 सबसे बड़े डेब्यू सुपरस्टार्स
साल 2018 एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए कई ब्लॅाकबस्टर फिल्मों की सौगात लेकर आया। गोल्ड, पद्मावत, संजू और रेस 3 के साथ कई फिल्में इस साल चर्चा का विषय बनी रही।
फिर चाहे उन फिल्मों का बॅाक्स आॅफिस पर नतीजा कुछ भी हो। गौर करने वाली खबर यह है कि इन सभी ए लिस्ट के सुपरस्टार के साथ दीपिका,कैटरीना या आलिया नहीं बल्कि टीवी की सुपरस्टार एक्ट्रेस का नाम जुड़ा।

यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि इन सबके बीच 2018 अगर किसी के लिए सबसे ज्यादा खास रहा है तो वह और कोई नहीं बल्कि टीवी स्टार्स के लिए रहा है। इस साल 1 नहीं बल्कि 12 सुपरस्टार्स ने बिग डेब्यू का रास्ता पकड़ लिया।
कई की फिल्में इस साल बड़े स्तर पर रिलीज हुई। तो कई स्टार्स को अपने डेब्यू के लिए 2019 का इंतजार करना पड़ेगा। चलिए फिर इंतजार किस बात का। यहां देखिए टीवी के वो 12 गोल्डन स्टार के नाम, जिनके लिए साल 2018 बिग डेब्यू का तोहफा लेकर आया है।


Click it and Unblock the Notifications