See Pics: टीवी से दूर...कुछ इस तरह मस्ती कर रही हैं हिना खान
जहां एक तरफ हिना खान उर्फ़ अक्षरा के फैन्स उन्हें टीवी पर देखने को बेताब है तो वहीं हिना टीवी की दुनिया से ब्रेक लेकर खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं है। आप भी देखे
स्टारप्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता जय कि एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी लाइफ काफी एन्जॉय कर रहीं है। शो छोड़ने के बाद वह खुद के साथ काफी क्वालिटी टाइम बिता रहीं है।
हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, जिसमे वह माउंटेन क्लाइम्बिंग करती हुई नजर आ रही हैं।वहीं वह एक तस्वीर में मैडिटेशन भी कर रही हैं। लगता है हिना को अभी टीवी पर अपना कमबैक करने की कोई जल्दी नहीं है।

बता दें, हाल ही में हिना खान बिग बॉस में सलमान की सभा का हिस्सा बनते हुए नजर आई थी। शो के दौरान उन्होंने रोहन को शो में अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित भी किया।बता दें रोहन मेहरा शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में हिना उर्फ़ अक्षरा के बेटे नक्ष की भूमिका निभा चुके हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है: नहीं रोक सकी आसूं...और फूट-फूटकर रोने लगी अक्षरा
आठ साल के बाद शो ये रिश्ता क्या कहलाता है छोड़ने के बाद कयास लगाये जा रहे थे कि वह शो में वापसी करेगीं। लेकिन उन्होंने खंडन किया बाद में खबर आई कि वह कलर्स के शो चन्द्रकान्ता का हिस्सा बनेगीं।
लेकिन हिना ने ऐसी सभी खबरों का खंडन किया। बता दें, हिना अपने कथित बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ एक प्रोडक्शन हाउस लांच करने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











