OMG..इस टॅाप शो की एक्ट्रेस ने कहा..दुल्हन के जोड़े में 20 दिन बिताए.. मैं बहुत रोई..
ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी ने रील लाइफ में अपनी शादी के लिए 20 दिन तक लगातार दुल्हन का जोड़ा पहने रखा। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया।
टीवी के टॅाप शो में इन दिनों शादियों का मौसम है। इश्कबाज के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक की शादी का एपिसोड काफी लंबे समय से चल रहा है।
इस पूरी शादी में कई दिलचस्प मोड़ और सस्पेंस के बाद आखिरकार दो दिन में टीवी की रील दुनिया की इस साल की सबसे बड़ी शादी का एपिसोड दर्शकों को दो दिन में देखने को मिल जाएगा।
लेकिन इससे पहले आपकी मुलाकात नायरा यानी कि शिवांगी जोशी से करवाते हैं। इस शादी को लेकर बेहद उत्साहित भी हैं और थोड़ी परेशान भी।

शिवांगी कहती हैं कि इस पूरी शादी के माहौल से मैं बहद खुश हूं। लेकिन यह सब केवल रील लाइफ तक ही ठीक है। अभी मेरा शादी करने का कोई विचार नहीं है। इस वक्त मेरा सारा फोकस मेरे करियर पर है।
सच कहूं तो दुल्हन बनकर शूटिंग करना बेहद कठिन है। मैं अपने दुल्हन के जोड़े को तकरीबन 20 दिन से लगातार पहन रही हूं। मेरा लिए यह अनुभव बेहद ही अच्छा रहा है।
नायरा के विदाई वाले सीन में मैं बहुत रोई हूं। रील लाइफ की तरह मैं रियल लाइफ में इस तरह अपनी विदाई पर रोना नहीं चाहती हूं।
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है कि जब टीवी की दुनिया में इस तरह की कोई लार्जर देन लाइफ शादी की प्लानिंग की गई हो। शो के बीच में आने वाले ऐसे कई दिलचस्प टर्न हैं जो टीआरपी के गणित को बढ़ा देते हैं। यहां देखें अपने हिट शो की टीआरपी रेस।


Click it and Unblock the Notifications
