'ये रिश्ता' की वर्षा बनी दूसरी बार मां, नन्ही सी गुड़िया का किया स्वागत, शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों तीसरी पीढ़ी देखी जा रही है. लेकिन वर्षा का किरदार तो आपको याद ही होगा. जिसने अक्षरा की बेस्ट फ्रेंड और भाभी का किरदार निभाया. दरअसल हम बात कर रहे हैं वर्ष का किरदार निभाने वाली पूजा जोशी की. जानकारी के लिए आपको बता दें कि पूजा जोशी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्ट्रेस दूसरी बार मां बन चुकी है. उनके घर में एक नन्ही परी का आगमन हुआ है. यह खुशखबरी पूजा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ में शेयर की है.
पूजा को फैन्स ने दी बधाई
जानकारी के लिए आपको बता दें की पूजा जोशी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की और उसमें लिखा कि "भगवान की कृपा से आज हमको एक प्यारी सी बेटी हो चुकी है. कृपया करके अपना आशीर्वाद हम पर बनाए रखें." एक्ट्रेस की पोस्ट के बाद में उनके फैंस और रिश्तेदार के साथ-साथ कई सारी मशहूर हस्तियां भी उन्हें शुभकामनाएं देती हुई नजर आई.
एक्टिंग से बनाई हुई है दूरी
इसी के साथ-साथ आपको बता दें की पूजा जोशी काफी लंबे वक्त से इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं. लेकिन इसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और अपने फैन्स के साथ में जुड़ी रहती हैं. इस समय पूजा जोशी अपने परिवार के साथ में पूरा वक्त गुजर रही है. अक्सर वह अपनी बेटी और पति के साथ में कई सारी तस्वीरें और वीडियो को भी शेयर करती हुई नजर आती हैं.
साल 2015 में बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी
अगर हम पूजा जोशी के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2009 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में काम करना शुरू किया था. वह अपने वर्ष के किरदार से घर-घर में जाने जाने लगी थी. इसके बाद में आपको बता दें कि साल 2015 में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ में शादी रचाई. इतना ही नहीं साल 2017 में उन्होंने एक बेटी को जन्म दे दिया था.


Click it and Unblock the Notifications