ये रिश्ता के नन्हे नक्ष अब हो गए हैं जवान, लेटेस्ट तस्वीरों में पहचानना भी हो रहा मुश्किल

Shivansh Kotia, Ye rishta kya kehlata hai

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल टीवी पर सबसे लंबा चलने वाला शो बन चुका है। इतना ही नहीं इस शो को हमेशा से ही दर्शकों से भरपूर प्यार मिलता आया है। शो मे दिखाए गए किरदारों को भी घर घर में एक खास पहचान मिली। लेकिन आपको बता दें कि इस सीरियल में एक छोटा बच्चा नजर आया था जिसकी क्यूटनेस पर हर कोई अपना दिल हार गया था। हम उसी छोटे से बच्चे की बात कर रहे हैं जो कि सीरियल में बहुत ही शैतान था। हां, आप सही समझ रहे हैं हम बात कर रहे हैं छोटे नक्ष की।

ये रिश्ता में निभाया था छोटे नक्ष का किरदार

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अक्षरा और नैतिक की जोड़ी को फैन्स ने काफी ज्यादा प्यार दिया। लेकिन इन दोनों का बेटा नक्ष भी काफी ज्यादा पॉपुलर हो गया था। दरअसल आपको बता दें कि छोटे नक्ष का किरदार निभाने वाले शिवांश कोटिया अब काफी बड़े हो चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपने अभिनय से फैन्स का भी दिल जीत लिया था। लेकिन अब शिवांश 18 साल के हो चुके हैं और उनका पूरा का पूरा लुक बदल चुका है। फैन्स भी तुम के लेटेस्ट लुक को पहचान नहीं पा रहे हैं।

शिवांश के लेटेस्ट लुक्स

शिवांश को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह अपने फैंस के साथ में अपने लेटेस्ट लुक्स को भी शेयर करते हुए नजर आते हैं। इन तस्वीरों में उनका लुक जबरदस्त नजर आता है। लेकिन ज्यादातर वह अपने परिवार के साथ में ही देखे जाते हैं। कुछ खबरों की माने तो वह 12th पास कर चुके हैं।

शिवांश कोटिया का वर्कफ्रंट

शिवांश कोटिया के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो आपको बता दें कि उन्हें कई सारे टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। लेकिन हाल ही में वह किसी भी सीरियल में नजर नहीं आए हैं। लेकिन इसके बावजूद भी फैंस के बीच में वह हमेशा लोकप्रियता हासिल करते हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि उन्होंने टीवी सीरियल्स के साथ-साथ दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में उन्हीं के बेटे का किरदार निभाया था। जिस वजह से वह काफी सुर्खियों में आ गए थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X