बच्ची नहीं रही ईशी मां की रूही! बाली उम्र में ऐसी-ऐसी तस्वीरें देख लोग बोले- अरे इतनी जल्दी इतनी बड़ी...

Ruhanika Dhawan Transformation: टीवी का मोस्ट पॉपुलर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' (Ye hai Mohabbatein) कई लोगों का फेवरेट शो रह चुका है। इस सीरियल में ईशी मां और रूही के बीच का बॉन्ड बहुत ही अच्छा था। दोनों मां बेटी के बीच के बॉन्ड ने जबरदस्त टीआरपी भी खींची थी।
बता दें कि इस शो के बाद से नन्ही सी रूही कई लोगों की फेवरेट बन गई थीं। रूही की आवाज और मुस्कान लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं, लेकिन फिलहाल तो रूही यानी कि रुहानिका धवन (Ruhanika Dhawan) के इंस्टा हैंडल पर उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देख लोगों के तो होश ही उड़ गए हैं।
रुहानिका की लेटेस्ट तस्वीरे देख हैरान रह गए लोग
हाल ही में रुहानिका धवन (Ruhanika Dhawan) की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रूही उर्फ रुहानिया के लंबे बाल अच्छी हाइट और शानदार पर्सनालिटी देख लोगों की तो आंखें फटी की फटी रह गई हैं। रुहानिया के इंस्टा हैंडल पर उनकी तस्वीरें और वीडियो भरे हुए हैं। इसका मतलब यह है कि रूही सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं।
वहीं जब रुहानिया की पोस्ट स्क्रॉल करते हैं तभी उनमें से कुछ मालदीव बीच की तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं जहां वह बैकलेस टॉप और स्कर्ट पहनी नजर आ रही हैं। रुहानिया अपने लंबे बालों और सिंपल अंदाज से तस्वीर में जान फूंक रही हैं। इसके अलावा रूही की कुछ साड़ी में भी तस्वीरें हैं और कुछ वीडियो उनके वर्कआउट के हैं। वह अभी से अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं जिससे वह आगे चलकर अच्छे प्रोजेक्ट पर काम कर सकें।
लोगों के यूं आए रिएक्शन
बता दें कि रुहानिया (Ruhanika Dhawan) की इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने तो कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे इतनी जल्दी इतनी बड़ी हो गई। तो वहीं दूसरे ने लिखा- रूही क्या कॉम्पलॉन पी लिया था क्या। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आजकल बच्चे कुछ ज्यादा ही जल्दी बड़े होने लगे हैं। आपको बात दें कि जब रूही ये है मोहब्बतें सीरियल में थीं तब वह काफी छोटी थी, लेकिन अब वह 17 साल की हो गई हैं। वहीं रूही की ये नई तस्वीरें देख लोग अभी तक अपनी आंखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











