6 साल बाद बंद होगा ये है मोहब्बतें, 5 टीवी शो पर भी लगेगा ताला, एक्ट्रेस ने किया कंफर्म !
Recommended Video
ये है मोहब्बतें फैंस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर आयी है। रमन और इशिता की लव स्टोरी में कई ट्विस्ट आए। शो में लगातार रमन और इशिता के दुश्मनों का वार खत्म नहीं हो रहा है। शो में फिलहाल डॅान का ट्विस्ट चल रहा है। जहां वह अपनी बहन की मौत का बदला भल्ला परिवार से लेने की पूरी कोशिश कर रहा है।
इन सारे ट्विस्ट के बाद भी शो टीआरपी में टॅाप पर नहीं पहुंच पा रहा है। कहीं ना कहीं इसकी वजह शो का टेलीकास्ट समय भी है। अब इन सबके बावजूद मेकर्स ने शो को बंद करने का फैसला कर लिया है।
नई जानकारी के मुताबिक रमन और इशिता की लव स्टोरी जल्द खत्म होने वाली है। पिछले दिन इस शो के नवंबर में बंद होने की खबर आयी थी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। एक अखबार से बातचीत में शो में आलिया की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने ये बताया है कि जून में ये शो बंद कर दिया जाएगा।

कृष्णा ने आगे कहा कि टीआरपी के बाद भी शो क्यों बंद हो रहा है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है। किसी शो को छोड़ना काफी मुश्किल होता है।यहां पर सभी फैमिली है। फैमिली को छोड़कर आगे बढ़ना काफी तकलीफ देह होता है।मैं सभी को बहुत मिस करूंगी।
खबर ये भी है कि रमन और इशिता की लव स्टोरी को खत्म कर ये है मोहब्ब्तें का स्पिन ऑफ प्लान करने की तैयारी है। जिसकी कहानी पीहू के सफर पर बेस्ड होगी। जल्द ये है मोहब्बतें 2 का आगाज हो सकता है। इस खबर की पुष्टि चैनल और मेकर्स ने अभी नहीं की है।
वैसे आपको बता दें कि ये है मोहब्बतें के साथ ये 5 टीवी शो भी बंद होने जा रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











