रमन- इशिता की कहानी खत्म, ये है मोहब्बतें सीजन 2 की तैयारी, चौंकाने वाली खबर !
ये है मोहब्बतें फैंस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर आयी है। रमन और इशिता की लव स्टोरी में कई ट्विस्ट आए। शो में एक बार फिर से आदित्य भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर अभिषेक वर्मा की एंट्री हो चुकी है।
फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अभिषेक की एंट्री टीआरपी के लिए की गई है। अभिषेक के शो से जाने के बाद टीआरपी पर शो फेल नजर आया। उम्मीद है कि अभिषेक की वापसी ये है मोहब्बतें के लिए टीआरपी कमबैक भी लेकर आ जाए।
नई जानकारी के मुताबिक रमन और इशिता की लव स्टोरी जल्द खत्म होने वाली है। पिछले दिन इस शो के नवंबर में बंद होने की खबर आयी थी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। मीडिया रिपोर्टस अनुसार यह शो अप्रैल में बंद कर दिया जाएगा। चैनल और मेकर्स ने फैसला ले लिया है।

माना जा रहा है कि इस शो ने अपने पांच साल पूरे कर लिए हैं। रमन और इशिता की लव स्टोरी दर्शकों की उम्मीद पर अब खरी नहीं उतर रही है। इसका जायजा टीआरपी से लगाया जा सकता है।
रमन और इशिता की लव स्टोरी को खत्म कर ये है मोहब्ब्तें का स्पिन ऑफ प्लान करने की तैयारी है। जिसकी कहानी पीहू के सफर पर बेस्ड होगी। जल्द ये है मोहब्बतें 2 का आगाज हो सकता है। इस खबर की पुष्टि चैनल और मेकर्स ने अभी नहीं की है।
बहरहाल, टीवी की कई सुपरस्टार एक्ट्रेस में ऐसी चुनिंदा एक्ट्रेस हैं जो कि एक किरदार में ब्लाॅकबस्टर होने के बाद कमबैक नहीं कर पायी हैं।या यूं कह लें कि वह टीवी की दुनिया से बिल्कुल गायब हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











