रमन-इशिता की लव स्टोरी खत्म, इस तारीख से बंद होगा ये है मोहब्बतें, फैंस के लिए बुरी खबर !
ये है मोहब्बतें फैंस के लिए एक बेहद चौंकाने वाली खबर आयी है। रमन और इशिता की लव स्टोरी में कई ट्विस्ट आए। शो में एक बार फिर से आदित्य भल्ला का किरदार निभाने वाले एक्टर अभिषेक वर्मा की एंट्री हो चुकी है।
फैंस इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। कहीं ना कहीं अभिषेक की एंट्री ने शो को टीआरपी में उछाल भी दिया है। लेकिन अब जल्द ही रमन-इशिता के प्यार और परिवार की इस कहानी को खत्म करने का फैसला कर लिया गया है। बीते चार महीने से इस खबर की चर्चा जोरों पर रही।
अब इसे तय मान लिया गया है। एक वेबसाइट ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि अगले महीने ये शो बंद हो जाएगा। हालांकि अभी तक ऑफिशियल स्टेंटमेंट जारी नहीं किया गया है।मीडिया रिपोर्टस अनुसार यह शो अप्रैल में बंद कर दिया जाएगा। चैनल और मेकर्स ने फैसला ले लिया है।

इस बीच शो में शगुन की भूमिका निभाने वाली अनिता हसनंदानी ने भी इस तरफ इशारा दिया है। उनका कहना है कि फिलहाल मुझे शो के बंद होने की कोई जानकारी नहीं है। ये एक अच्छा फैमिली शो रहा है। हर अच्छी चीज का अंत होता है। अगर शो बंद भी हो रहा है तो कोई बात नहीं। हर इंसान की लाइफ में नई चीजें आती हैं। खुश हूं कि मुझे इस सफल शो का हिस्सा बनने का मौका मिला।
मिली जानकारी के अनुसार रमन और इशिता की लव स्टोरी को खत्म कर ये है मोहब्ब्तें का स्पिन ऑफ प्लान करने की तैयारी है। जिसकी कहानी पीहू के सफर पर बेस्ड होगी। जल्द ये है मोहब्बतें 2 का आगाज हो सकता है। इस खबर की पुष्टि चैनल और मेकर्स ने अभी नहीं की है।
बहरहाल, चलिए देखते हैं टीवी के सबसे अधिक सालों तक चलने वाले शो के नाम जो कि सुपरहिट हैं और रहेंगे


Click it and Unblock the Notifications











