टूटा सपना: यशराज की 'बैंक चोर' से आउट हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा!

Yashraj & Kapil Sharma Decide To Part Ways Thursday
इसे कहते हैं नजर लगना .. जो कि आपके चहेते अभिनेता कपिल शर्मा को लग गई है। खबर आ रही है कि कपिल शर्मा और यशराज बैनर अब साथ काम नहीं करेंगे और दोनों ने शांति से अलग होने का फैसला कर लिया है इसलिए कपिल की फिल्म 'बैंक चोर' अब उनके बिना शूट होगी। कपिल ने यशराज की इस फिल्म से अपने आप को अलग कर लिया है। हालांकि इस बात के पीछे कारण क्या रहा है इस बारे में कुछ खुलासा नहीं हुआ है।

यशराज की ओर से केवल एक बयान जारी किया गया है कि अभी शायद हमारा और कपिल के साथ काम करने का वक्त नहीं है लेकिन भगवान ने चाहा तो हम भविष्य में जरूर साथ काम करेंगे। मालूम हो कि यशराज की फिल्म 'बैंक चोर' एक कॉमेडी मूवी है। फिल्म के निर्माता आशीष पाटिल और निर्देशक बंपी हैं।

हां हां कपिल ने मुझे मारने की सुपारी दी है: कमाल खान

जिसके बारे में खबर आयी थी कि यशराज चाहता था कि नरगिस फाखरी, फिल्म में कपिल की हिरोईन बने जिसे कि नरगिस ने मना कर दिया था और उसके बाद नरगिस ने भी फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद ही ट्विटर पर कमाल खान और कपिल शर्मा भिड़ गये थे।

हालांकि इस खबर से कपिल के चाहने वालों को निराशा बहुत हुई होगी लेकिन शायद अब कपिल शर्मा अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल का प्रसारण बंद ना करें जिसके बारे में खबर आयी थी कि फिल्मों के चक्कर में उनका पॉपुलर शो बंद होने जा रहा है। खैर अब सबको कपिल के ट्विटर पर उनके उत्तर का इंतजार है देखते हैं कपिल इस मसले पर क्या कहते हैं?

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X