Pics: बिग बॉस में एक और तलाकशुदा, याना गुप्ता की एंट्री!
बिग बॉस के घर में हर साल कुछ ऐसे लोग आते हैं जो अपनी व्यक्तिगत जिंदगी में काफी तन्हा और अकेले होते हैं। 'बिग बॉस 6' में अभी तक जो लोग आए हैं उनमें से एक हैं डेलनाज जो कि अपने पति राजीव से तलाक ले चुकी हैं और जो अपनी लाइफ में इस वक्त तन्हा हैं। दूसरे हैं राजीव डेलनाज के पति जो की डेलनाज से अलग होकर काफी अकेला सा महसूस करते हैं और चाहते हैं कि डेलनाज उनकी जिंदगी में वापस आ जाएं। अब इन्हीं की तरह तन्हा एक और कंटस्टेंट के बिग बॉस का हिस्सा बनने की खबर आ रही है और वो हैं यानी गुप्ता।
याना गुप्ता ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की उसके बाद बॉलीवुड में फिल्म 'दम' के एक आइटम सांग 'बाबूजी ज़रा धीरे चलो, बिजली खड़ी यहां बिजली खड़ी' से उन्होंने एक धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने दो तेलुगु, एक तमिल और एक कन्नड़ा फिल्म भी की हैं। साथ ही बॉलीवुड की एक और फिल्म एक अजनबी में भी याना नज़र आईँ।
याना एक पंजाबी लड़की हैं। उन्होंने एक पंजाबी लड़के के साथ 2001 में शादी की और चार साल बाद 2005 में उनका तलाक हो गया। शादी के बाद ही उन्होंने मॉडलिंग में अपना कदम रखा था। याना ने जूम चैनल पर भी एक शो होस्ट किया था। खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा में भी याना नज़र आ चुकी हैं और अब वो काफी समय बाद बिग बॉस के घर में आकर अपनी जिंदगी को एक नया मोड़ देना चाहती हैं। खबर है कि बिग बॉस के घर में आने से पहले जो भी फॉर्मेलिटीज होती हैं उन्हें याना पूरा कर रही हैं तो हो सकता है कि अगले हफ्ते तक याना के आने की खबर आपको भी मिल जाए।
आइये दिखाते हैं आपको बिग बॉसके घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली याना गुप्ता की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications











