TOO MUCH: सलमान के सेट पर इन्हें क्यों नहीं मिली एंट्री...Hint: सलमान!
[टेलीविजन] हमें नहीं पता कि वजह क्या है लेकिन सलमान खान के बिग बॉस सेट पर आखिर यामी गौतम को एंट्री नहीं मिली। वहीं पुलिकत सम्राट और सनम रे की डायरेक्टर दिव्या खोसला बिग बॉस 9 पर अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे।

जिन्हें नहीं पता है उनकी जानकारी के लिए बता दें कि यामी गौतम और पुलकित सम्राट के अफेयर की खबरों से सलमान खान की बहन श्वेता रोहिरा का घर टूट चुका है।
[DETAILS: पुलकित को श्वेता ने रंगे हाथ पकड़ा?]
लेकिन दिलचस्प ये है कि इन सबके बीच सलमान खान ने पता नहीं क्या सेटिंग की पर अब खबरे हैं कि पुलकित सम्राट ने यामी गौतम से दूरी बना ली है। लेकिन इतना ही काफी नहीं था। जब सलमान का साथ हो तो कोई कुछ भी कह सकता है।
[टूटने की कगार पर है खान परिवार...कितने ब्रेकअप]
इसलिए सलमान की बहन श्वेता रोहिरा ने हाल ही में मीडिया में कुछ ऐसे बयान दिए कि सब सुनकर सकते में आ गए। वहीं पुलकित सम्राट ने पूरे मामले पर चुपचाप मुंह बंद कर रखा है।
[ब्रेक अप तक ठीक था पर अब यामी गौतम को कहा कैरेक्टरलेस!]
और अब आलम यहां तक पहुंच चुका है कि बिग बॉस 9 के सेट से यामी गौतम ने या तो खुद ही दूरी बनाना बेहतर समझा या फिर उन्हें बिग बॉस से दूर रहने की सलाह दी गई। लेकिन क्या आपको नहीं लगता कि सारी बातों का ज़िम्मेदार अचानक से यामी को ठहराना गलत है?
अपनी राय हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में ज़रूर दें।


Click it and Unblock the Notifications



