"मेरी शादी में 6 घंटे नाचते रहे थे अजय देवगन - संजय दत्त"
हाल ही में अजय देवगन, संजय दत्त और अभिषेक बच्चन ने साजिद खान - रितेश देशमुख के शो यारों की बारात के लिए शूट किया। और कुछ गहरे राज़ बाहर आ गए।
बॉलीवुड में अगर दुश्मनी चलती है, टक्कर चलती है तो दोस्ती भी गुलज़ार रहती है। इसी दोस्ती के नाम, एक नया शो शुरू हुआ है यारों की बारात जहां अजय देवगन ने संजय दत्त और अभिषेक बच्चन के साथ शूट किया।
इस शो में बॉलीवुड के यार एक साथ आते हैं और अपनी दोस्ती के किस्से लोगों से बांटते हैं। वहीं शो के होस्ट साजिद खान और रितेश देशमुख पूरी कोशिश करते हैं कि कुछ छूट ना जाए।

वहीं अजय देवगन, अभिषेक बच्चन और संजय दत्त ने साथ में काफी मस्ती की। अजय देवगन से सबने शिवाय की सक्सेस पार्टी भी मांगी। वहीं अजय देवगन ने बताया कि वो काफी समय बाद ऐसी मस्ती कर रहे हैं। एक तरह से पांच दोस्तों ने बैठ कर जी भर कर बातें की हैं।
["आमिर को पूछो तो 9 बजे सोने चला जाता है, मैं और सलमान पार्टी कर लेते हैं" - शाहरूख]
अजय देवगन की मानें तो ऐसा वो महीने में एक बार ज़रूर करना चाहते हैं पर हो ही नहीं पाता है। हालांकि उनमें , अभिषेक बच्चन और संजय दत्त में कम से कम 10 साल का फर्क होगा लेकिन फिर भी तीनों की बॉन्डिंग बहुत ही अच्छी है।
यही कारण है कि इनका ये एपिसोड एक घंटे में सिमट ही नहीं पाया और दो एपिसोड में बांट दिया गया है। जानिए कुछ ऐसी बातें जो शो पर हुईं पर काट दी गईं। और इन तीनों की दोस्ती के कुछ दिलचस्प किस्से -


Click it and Unblock the Notifications