क्या गिरफ्तार होंगी एकता कपूर? वकील ने अरेस्ट वारंट के दावों पर बताई सच्चाई

टेलीविजन की क्वीन एकता कपूर पिछले दिनों सुर्खियों में थीं। उनके बारे में खबरें आई थीं कि, उनके खिलाफ बिहार के बेगूसराय कोर्ट में अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि ट्रिपल एक्स वेब सीरीज की वजह से एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ ये अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।

लेकिन, अब एकता कपूर के वकील ने इन रिपोर्ट्स पर आधिकारिक बयान दिया है। उनके वकील ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ जारी अरेस्ट वॉरंट की खबर को गलत बताया है। इंडिया टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार एकता कपूर के वकील ने अपनी पूरा बात सामने रखी है।

XXX case: Ekta Kapoor lawyer gives official statement on arrest warrant issued from begusarai court of Bihar

एकता कपूर के वकील ने कहा- 'हाल के दिनों में, बिहार के बेगूसराय में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आरोप लगाने वाली कुछ रिपोर्ट्स देखने को मिली। ये सभी आर्टिकल जो शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति के वकील के कथित बयानों के आधार पर बनाए गए लग रहे हैं, जो कि पूरी तरह झूठे और गलत हैं। क्योंकि एकता कपूर या शोभा कपूर को कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं मिला है।'

आपको बता दें कि 28 सितंबर को पीटीआई की एक खबर में बताया गया था कि बिहार के बेगूसराय की एक स्थानीय अदालत ने पूर्व सैनिक और बेगूसराय के निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। xxx वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नियों की आपत्तिजनक तस्वीरों को पेश करने के मामले में कोर्ट ने उन पर यह कार्रवाई की है। इ

दरअसल, अल्ट बालाजी बैनर तले वेब सीरीज xxx: सीजन 2 की रिलीज के बाद एकता कपूर पर आरोप लगा था कि उन्होंने देश के जवानों, उनकी पत्नी और वर्दी का अपमान किया है। इस वेब सीरीज एक एपिसोड में दिखाया गया था कि, जब कोई फौजी सरहद पर अपनी ड्यूटी कर रहा होता है तो उनकी पत्नी पीठ पीछे दूसरे शख्स के साथ अवैध संबंध रखती हैं। कई लोगों को सीरीज का ये हिस्सा पसंद नहीं आया था और इस पर बवाल शुरू हो गया था। इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन को 8 फरवरी 2020 में रिलीज किया गया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X