..................... Worst Indian TV show ever made in India is Hello Friends shot-by-shot copy of hit series - Hindi Filmibeat

इस टीवी शो को कहा जाता है सबसे बेकार, 10 में से मिली सिर्फ 1 रेटिंग, विदेशी सीरियल के हर शॉट को किया था कॉपी

Television

Worst Television Show: भारतीय टेलीविजन पर फिक्शन की शुरुआत 80 के दशक के बीच में 'हम लोग' और 'बुनियाद' जैसे टीवी शोज से हुई। 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे पौराणिक हिट के साथ इंडस्ट्री को अच्छा-खासा एक्सपेंशन मिला।

ज्यादातर स्पेशलिस्ट इस बात पर सहमत हैं कि 80 और 90 के दशक की शुरुआत में भारतीय टेलीविजन पर कंटेंट की क्वालिटी बहुत अच्छी थी और इसके पीछे का कारण टीवी पर मौजूद कुछ शोज थे। हालांकि, जैसे-जैसे टीवी चैनल बढ़ते गए और ज्यादा शो आने लगे, कुछ की क्वालिटी पहले से काफी कम हो गई। कई को क्रिटिक्स ने इतना बुरा बताया कि उन्हें लॉन्च होने के कुछ हफ्तों के अंदर ही बंद कर दिया जाता है।

1999 में, निर्माता-निर्देशक अनिल पाल ने मुंबई में रहने वाले छह युवा दोस्तों के जीवन पर बेस्ड 'हैलो फ्रेंड्स' नाम का एक कॉमेडी शो शुरू किया था। यह शो फेमस अमेरिकी सिटकॉम फ्रेंड्स से काफी ज्यादा इंस्पायर्ड था, जो उस समय अपने छठे सीज़न में चल रहा था। हैलो फ्रेंड्स के किरदार और प्लॉट पूरी तरह से फ्रेंड्स से लिए गए थे और इसके कुछ एपिसोड फ्रेंड्स की शॉट-बाय-शॉट कॉपी थे।

इस शो के मेकर अनिल पाल ने 1999 में इंडिया टुडे से शो के बारे में कहा था कि इस शो के चुटकुले भारतीयो को ध्यान में रखकर लिखे गए हैं। लेकिन फिर भी, क्रिटिक्स ने इस शो की आलोचना की। IMDb पर, इसकी रेटिंग 10 में से सिर्फ़ 1 है, जो किसी भी भारतीय टीवी शो की सबसे कम रेटिंग है।

अजीत पाल द्वारा निर्मित, हेलो फ्रेंड्स ने तीन एमटीवी वीजे - मारिया गोरेट्टी, साइरस ब्रोचा, निखिल चिनप्पा के एक्टिंग की शुरुआत की। इन तीनों ने सिमोन सिंह, अपर्णा तिलक और अनिल डिंबरी के साथ लीड रोल किया। उनके अलावा, कुणाल विजयकर, मंदिरा बेदी, समीर सोनी, किश्वर मर्चेंट, भावना बलसेवर और ईवा ग्रोवर जैसे कई जाने-माने एक्टर्स ने सपोर्टिंग रोल निभाए। 26 एपिसोड के सिर्फ़ एक सीज़न के बाद ही हेलो फ्रेंड्स को बंद कर दिया गया था। जबकि ओरिजिनिल शो चार साल तक चला, जिसमें 10 सीज़न और 200 से ज़्यादा एपिसोड थे।

Read more about: tv series
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X