..................... World Tv Premier Ranveer Singh 83 And Allu Arjun Pushpa movie clash together read when । रणवीर सिंह की 83 और अल्लू अर्जुन की पुष्पा का टीवी प्रीमियर एक दिन होगा क्लैश - Hindi Filmibeat

रणवीर सिंह की 83- अल्लू अर्जुन की पुष्पा का टीवी पर सबसे बड़ा क्लैश, कब और कहां होगा प्रीमियर?

By Filmibeat Desk

रणवीर सिंह की 83 फिल्म और अल्लू अर्जुन की पुष्पा एक साथ टीवी पर प्रीमियर हो रही है। फैंस के लिए टीवी पर भी दोनों फिल्मों को एक साथ देखना क्लैश होगा। ऐसे में टीआरपी किसके पास जाती है यह देखना दिलचस्प होगा।83 पहली बार स्टार गोल्ड पर 20 मार्च रात 8 बजे दिखाई जाएगी । वही पर 'पुष्पा' फिल्म ढींचक टीवी पर 20 मार्च को ही रात 8 बजे देखी जा सकती हैं ।

पिछले साल दिसंबर में एक ही हफ्ते के अंतराल में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई पुष्पा और 83 फिल्म, सिनेमाघरों में अपना जादू दिखा चुकी हैं। पुष्पा फिल्म से एक ही हफ्ते बाद थिएटर में आई 83 ने भी लोगों को अपनी स्टोरी से भावुक कर दिया।

Ranveer Singh,83 , Allu Arjun, Pushpa

कबीर खान निर्देशित फिल्म 83 पहली बार सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद टेलीविजन पर दिखाई जाएगी। ये इसकी सबसे बड़ी खासियत हैं क्योंकि फिल्म रिलीज होने के एक महीने बाद कोरोना के चलते थिएटर बंद कर दिए गए। लेकिन अब टेलीविजन पर फिल्म के प्रीमियर किए जाने से हर कोई इस ऐतिहासिक जीत का हिस्सा बनेगा और वर्ल्ड कप की इस अमर- गाथा को याद रखेगा। आपको बता दें कि सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद पुष्पा को ओटीटी पर रिलीज किया गया है।

इसके बाद इसे टीवी पर दिखाया जा रहा है। फिलहाल होली के इस वीकेंड पर दर्शक किस फिल्म को अपनी पहली पसंद बनाते हैं ये देखना होगा। आपको बता दें कि पुष्पा ने रिकॅार्ड तोड़ करोड़ों की कमाई भी की है। वहीं 83 क्रिकेट प्रेमियों को भी काफी पसंद आयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X