रणवीर सिंह और दीपिका की फिल्म ’ 83 ’ होली में मचाएगी धूम, इस दिन होगा टीवी प्रीमियर
बड़े पर्दे पर कपिल देव बनकर रणवीर सिंह की जीत को हर किसी ने सलाम किया । एक बार फिर से इसे देखने का मौका मिलेगा वो भी मुफ्त में। 83 फिल्म के रिलीज के बाद यह चर्चा थी कि भारत की इस यादगार जीत को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। 83 फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सेलेब्स ने जमकर तारीफ की। ऐसे में मेकर्स ने 83 के प्रीमियर को लेकर बड़ा फैसला किया है।
हर किसी ने 83 भारत के विश्व कप के यादगार पल को जिया लेकिन एक बार फिर मौका मिला हैं इस ऐतिहासिक जीत को अपना करने का ,अकेले नही बल्कि अपने परिवार के साथ खेल इतिहास के पन्नो में इस चमत्कारिक खेल की जीत को जीने का ।जी हां डायरेक्टर कबीर खान की रणबीर और दीपिका स्टारर फ़िल्म 83 का रविवार,20 मार्च को 8 बजे, स्टार गोल्ड पर वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर होने जा रहा हैं ।

बता दें कि ये फ़िल्म अभी तक किसी भी ओटीटी प्लेटफार्म पर भी रिलीज नही हुई हैं। यू कहे कि अब टीवी के जरिये हर घर मे 83 के ऐतिहासिक जीत का डंका बजेगा और हर कोई इस जीत को जी सकेगा।इतना ही नही स्टार गोल्ड ऑफर कर रहा हैं उन विज्ञापनों को जो 83 के एरा में टीवी पर छाए हुए थे ताकि जब लोग घरों में बैठकर फिल्म देंखेगे तब इन विज्ञापनों को देख उनकी पुरानी यादें भी ताजा हो जाएगी और खड़ा हो जाएगा 83 के दशक का वो यादगार पल।
83 फ़िल्म को दर्शको के साथ साथ क्रिटिक का भी ढेर सारा प्यार मिला । लोगो ने कहा कि "83 ,एक फ़िल्म नही हैं बल्कि एक मनोभाव हैं। ये इवेंट सिर्फ भारतीय सर्वश्रेष्ठ खेल की जीत ही नही बल्कि ये देश की पहचान के निशान बया करती हैं "। 83फ़िल्म ,रविवार 20 मार्च को स्टार गोल्ड पर दिखाया जाएगा ।


Click it and Unblock the Notifications











