विश्व की सबसे नाटी महिला ज्योति आम्गे 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी' में
एक बार फिर से विश्व की सबसे नाटी महिला भारतीय नागरिक ज्योति आम्गे चर्चा में हैं वजह है अमेरिकी टीवी शो 'अमेरिकन हॉरर स्टोरी' जिसके चौथे संस्करण में वो दिखाई देंगी। शो के निर्माता रेयान मर्फी ने ट्विटर पर खबर की आधिकारिक घोषणा की।
मर्फी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें लांगे और 20 वर्षीया ज्योति साथ-साथ दिख रहे हैं। मर्फी ने तस्वीर के साथ ट्विटर पर लिखा, "जेसिका और हमारे शो की नयी सदस्य ज्योति आम्गे.. विश्व की सबसे छोटे कद की महिला।"
मालूम हो कि ज्योति का नाम विश्व की सबसे छोटे कद की महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड और लिम्का बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। एकोंड्रॉप्लासिया नामक बीमारी के कारण बचपन में ही उनका शारीरिक विकास रुक गया था।
पिछले साल ज्योति इसलिए चर्चित थीं क्योंकि ऐसा सुनने में आया था कि उन्हें कलर्स के लोकप्रिय विवादित शो बिग बॉस के लिए एप्रोच किया गया है लेकिन बाद में यह बात केवल अफवाह ही निकली।
एकोंड्रॉप्लासिया नामक बीमारी के कारण बचपन में ही ज्योति का शारीरिक विकास रुक गया था
विकिपीडिया की माने तो 16 दिसंबर 1996 को जन्मी ज्योति को दुनिया की सबसे छोटी महिला के खिताब से नवाजा गया है। लिम्का बुक ऑफ रिकार्डस और गिनीज बुक ऑफ रिकार्डस में सबसे छोटी महिला के नाम से अंकित ज्योति बहुत ही हंसमुख है।
आईये डालते है ज्योति आम्गे की तस्वीरों पर एक झलक...


Click it and Unblock the Notifications











