आनंदी की परेशानी

गौरतलब है कि उनका हाल ही में वह दुर्घटना ग्रसित हुई हैं। एक दिन शूटिंग पर जाने के दौरान उनकी कार पलटी और उन्हें हाथों में बहुत चोट आयी। उन्हें डॉक्टर ने कहा भी कि उन्हें वे आराम करें। लेकिन प्रत्युषा को बिल्कुल आराम नहीं मिल रहा। इस बात पर प्रत्युषा ने कहा है कि उन्हें इस बात से कोई गिला नहीं, क्योंकि वे मानती हैं कि उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है कि उन्हें अपना काम पूरा करना है।
उनके बिना शो की शूटिंग करना असंभव है। यही वजह है कि वे अपनी सेहत का ख्याल रखे बिना काम करने को तैयार हो गयी हैं और लगातार काम कर रही हैं। इन दिनों बालिका वधू बेहद पसंद किया जा रहा है, क्योंकि आनंदी को पूरे परिवार का साथ मिल रहा है और गौरी और जगिया को पूरे परिवार से बेदखल कर दिया है। अब देखना यह है कि प्रत्युषा आनंदी के रूप में आनेवाले एपिसोड में क्या कमाल दिखाती हैं। वैसे वाकई आनंदी हम इस बात को मान गये कि आप बिल्कुल प्रोफेशनल की तरह हो गयी हैं, तभी आपने अपनी सेहत के सामने अपने काम को अहमियत दी है।
;

Click it and Unblock the Notifications











