अमिताभ बच्चन का केबीसी बना एक महिला की परेशानी का सबब

दरअसल मामला ये है कि स्टार अमिताभ बच्चन के मोबाइल नंबर होने के भ्रम में दुनिया भर से उनके प्रशंसक इस महिला को फोन कर रहे हैं। महिला ने अब खुद की और परिवार की मानसिक परेशानी को लेकर अभिनेता के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है।
अमिताभ बच्चन इन दिनो कौन बनेगा करोड़पती में नजर आ रहे हैं। इसी केबीसी में 12 सितम्बर को एक प्रतिभागी ने बिग बी से उनका सेल नंबर मांगा था। बच्चन ने उनके आग्रह पर अपना मोबाइल नंबर 987730000 बताया जो केवल नौ नंबर का है। इसके बाद दुनिया भर से बच्चन के हजारों प्रशंसक इस नंबर में एक और 0 एड कर 9877300000 पर फोन करना शुरू कर दिया।
यह नंबर पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ निवासी एक उद्योगपति पुनीत बंसल की बहन का है। बंसल ने कहा कि 12 सितम्बर की रात उन्हें हजारों फोन काल्स आये जो न सिर्फ भारतीयों के थे बल्कि कई काल्स विदेशों से भी थे। इस फोन कॉल्स के कारण उनका परिवार बहुत ही परेशान है। हो सकता है कि वो जल्द ही अदालत का दरवाजा खटखटा लें।


Click it and Unblock the Notifications











