महिला आयोग का बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट पहुंचे अभिनव कोहली, श्वेता तिवारी पर लगाया गंभीर आरोप
श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली के बीच अब महिला आयोग आ गया है। साथ ही ये मामला उच्च न्यायलय तक भी पहुंच गया है। काफी लंबे समय से श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच विवाद चल रहा था।हालात तब और गंभीर हो गया जब अभिनव कोहली ने श्वेता पर उनका बेटा छिपाने का आरोप लगाया।
श्वेता ने एक वीडियो जारी कर ये बताया कि अभिनव किस तरह बुरा बर्ताव करते हैं। श्वेता ने ये भी आरोप लगाया कि इस हरकत के बाद उनके बेटे को चोट लगी है। अब इस वीडियो को देखने के बाद महिला आयोग ने इसके खिलाफ एक्शन लिया है।

महिला आयोग ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर की है। उन्होंने महाराष्ट्र के डीजीपी से पूरे मामले के खिलाफ एक्शन लेने की अपील की है और इससे जुड़ा ट्वीट भी सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications











