'हिंदमाता' के साथ इरोस नाउ नारी मुक्ति और शक्ति की एक आदर्श कहानी लेकर आ रहा है
इरोस नाउ ओरिजिनल सीरिज के साथ वापस आ रहा है। 'हिंदमाता' एक अमीर बच्चे की विपरीत स्थिति है जिसने कभी पीड़ा नहीं देखी और दूसरी और कष्टों से भरा कैदियों का जीवन है और यह देखना ज़रूरी है की दोनों जीवन कैसे मिलते है । इसके अलावा," इरोस नाउ में हमने महसूस किया कि महिला दिवस मनाने का इससे बेहतर तरीका नहीं हो सकता, इस अवसर पर महिलाओं के लिए सम्मान के रूप में इस दिलचस्प और सशक्त रैप म्यूजिक वीडियो को लॉन्च किया है। "
यह महिला दिवस, इरोस नाउ आपको अपनी नई सीरीज़ 'हिंदमाता' के साथ मनाने का एक और कारण देता है, जो एक ओरिजिनल सीरिज है जो आत्म-खोज और खुशी की महिलाओं की यात्रा में सशक्त, मुक्त और प्रकाशित करती है।

ये ओरिजिनल सीरिज है जो दर्शकों को रिश्तों की एक असामान्य कहानी पेश करती है। सबसे विपरीत महिला कैदियों और एक फैशन डिजाइनर के बीच की कहानी ।सृष्टि जयिन द्वारा निर्देशित, ब्लैक कॉमेडी मॉक्यूमेंट्री महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए महिला दिवस पर एक अनोखी और अव्यवस्थाओं को तोड़ता म्यूजिक वीडियो है जो महिलाओं की मुक्ति पर प्रकाश डालता है।
ओरिजिनल सीरीज़ '' हिंदमाता '' के विशेष म्यूजिक वीडियो के साथ, महिला दिवस के अवसर पर इरोस नाउ, दर्शकों को हर उस चीज़ की एक झलक देता है जो दो दुनियाओं के टकराव के रूप में उनकी नवीनतम सीरिज में है!इस कहानी में एक फैशन डिजाइनर है, जो कुछ उलटे इरादों के साथ हिंदमाता जेल में एक कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करती है, सीरिज जल्द ही दर्शकों को जेल में सिस्टरहुड दिखाती है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया है ।31 मार्च 2021 से 'हिंदमाता' देखें केवल इरोस पर ।


Click it and Unblock the Notifications