''सलमान तो हैं.. लेकिन पैसों के मामले में अक्षय कुमार की सलाह लूंगा..''
कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट आए आमिर खान ने कहा कि पैसों के मामले में वे अक्षय कुमार की सलाह लेना पसंद करेंगे, जबकि आम विचार वे सलमान की लेंगे।
कॉफी विद करण में बतौर गेस्ट अगले सुपरस्टार आने वाले हैं दंगल मचाने वाले आमिर खान.. अपनी दो ऑनस्क्रीन बेटियों के साथ। जी हां, कॉफी विद करण में आमिर खान, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख आने वाले हैं।

कोई शक नहीं कि यह एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। बता दें, एक सेगमेंट के दौरान जब आमिर खान से पूछा गया कि वे आम तौर पर बॉलीवुड में किससे सलाह लेना चाहेंगे, तो आमिर ने कहा कि सलमान खान.. क्योंकि वह थोड़ा टेढ़ा सोचते हैं, तो वह सही होता है।
''कोई मुझे सुपरस्टार नहीं कहता....''
वहीं, पैसों में मामले में आमिर अक्षय कुमार से सलाह लेना चाहेंगे। आमिर ने कहा, ट्विंकल ने कॉफी विद करण में बताया था कि अक्षय के पास पैसों से भरी तिजोरी है। 
बहरहाल, अब सलमान खान, अक्षय कुमार इस पर क्या कहना यह देखना मजेदार होगा। लेकिन फिलहाल हमें इंतजार है क़ॉफी विद करण के इस एपिसोड का..


Click it and Unblock the Notifications