'24' पार्ट 2 की तैयारी में अनिल कपूर, कहा जनवरी में रहिए तैयार
उन्होंने कहा, "हम जनवरी से इसके दूसरे संस्करण की शुरुआत करने की तैयारी करने जा रहे हैं। आशा है कि यह पहले संस्करण से भी बेहतर हो।" '24' को खत्म करने के बाद अनिल 'वेलकम बैक' के लिए दुबई चले गये हैं। उन्होंने कहा कि जब मैं वहां से शूट खत्म करके वापस आ जाऊंगा तो '24' पार्ट 2 की शुरूआत करूंगा।
मालूम हो कि पहली बार टीवी पर काम करने वाले अभिनेता अनिल कपूर अपने शो '24' की सफलता से काफी खुश हैं और लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से वह काफी उत्साहित भी है। अनिल को इस बात से काफी खुशी महसूस हो रही है कि इस शो को केवल टीवी दर्शक ही नहीं पसंद कर रहे थे बल्कि इसे टीवी के बाहर के लोग और बॉलीवुड जगत की हस्तियां जैसे शबाना आजमी, जावेद अख्तर और अनुपम खेर भी पसंद कर रहे थे।
गौरतलब कलर्स पर शुक्रवार और शनिवार को रात दस बजे प्रसारित होने वाले '24' में सुपरस्टार अनिल कपूर ने आतंकवाद-विरोधी इकाई के प्रमुख जय सिंह राठौड़ की भूमिका निभाई थी। इस शो की अंतिम कड़ी 21 दिसंबर को प्रसारित हुई है। शो में राठौड़ की जिंदगी के वो 24 घंटे को दिखाये गये थे जहां वह प्रधानमंत्री पद के एक उम्मीदवार की हत्या रोकने व आतंकवादियों द्वार अपह्रत अपनी बेटी की जिंदगी बचाने के लिए संघर्ष करते हैं। अनिल शो की सफलता के लिए टीम की कड़ी मेहनत व जुनून को जिम्मेदार बताते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
