..................... Will Sapna Choudhary divorce her husband? Why is she getting her tattoo removed? - Hindi Filmibeat

सपना चौधरी हटवाने जा रही हैं पति के नाम का टैटू, शादी के 6 साल बाद बिगड़े रिश्ते, क्या लेंगी तलाक?

Sapna Choudhary Divorce Rumor: सपना चौधरी की लाइफ कई मामलों को लेकर विवादों में हमेशा रही है। चाहे उनके प्रोफेशन को लेकर हो या फिर पर्सनल लाइफ को लेकर। सपना ने जब अपनी शादी को लेकर खुलासा किया था तो लोग हैरान रह गए थे।

Sapna Choudhary

सपना ने वीर साहू को अपना हमसफर बनाया था और उनके नाम का टैटू भी करवाया था। लेकिन अब कुछ सामने आया है जो कि उनके चाहने वालों को नागवार गुजरेगा। पता चला है कि सपना चौधरी भी वीर साहू से तलाक ले सकती हैं और उनके बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है।

Also Read
4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ बच्चन? ज्यादा बिगड़ गई तबीयत! सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे फैंस के होश
4 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं अमिताभ बच्चन? ज्यादा बिगड़ गई तबीयत! सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे फैंस के होश

सपना चौधरी ने 6 साल पहले शादी की थी और हाल ही एक इंटरव्यू के सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच सबकुछ सही नहीं है।

हटवाने वाली हैं टैटू

पति को लेकर इस दौरान सपना चौधरी से जितनी भी बातें की गईं हर बात को लेकर उनका जवाब काफी हैरान करने वाला था। सपना चौधरी से पूछा गया था कि आप दोनों की लव मैरिज है और पहले किसने प्रपोज किया था। सपना चौधरी ने चौकाने वाला बयान देते हुए कहा, ''मुझे याद नहीं है।'' इसके अलावा जब टैटू वाली बात पूछी गई तो सपना चौधरी ने चौकाने वाली बात कही कि, अब वो टैटू हटवाने वाली हैं। बता दें कि सपना चौधरी के हात में VEER लिखा हुआ है जो कि उनके पति का नाम है। सपना ने ये भी कहा कि फिल्म में काम करने को लेकर टैटू से काफी परेशान हो रही है इसलिए वो इसको हटा देंगी। सपना चौधरी ने ये भी कहा कि शूटिंग के दौरान मेकअप से टैटू छिपाया जाता है और इससे उनको अलग अलग किरदार करने में परेशानी होती है। सपना ने साफ तौर पर कहा कि रिश्ते में दरार नहीं बल्कि फिल्मों में समस्या होने के कारण वो ये टैटू हटवा रही हैं।

डांस के लिए मशहूर

सपना चौधरी स्टेज शो से मशहूर हुईं थीं और हरियाणा की मशहूर रागिनी शो भी करती रहीं हैं। लेकिन किसको पता था कि एक दिन वो हरियाणा इंडस्ट्री की पहचान बन जाएंगी। हरियाणा में कई सालों से गाने बन रह हैं लेकिन सपना चौधरी के आने के बाद उसको पूरे देश में पहचान मिली थी।

Read more about: sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X