उर्फी जावेद से शादी रचाएगे ओरी? मीडिया के सामने किया कुबूल, सरेआम किया Kiss!

उर्फी जावेद और ओरी इस वक्त बी-टाउन के नए दोस्ते हैं। इस वक्त वो एक दूसरे के साथ नजर आते रहते हैं और लोगों को कहना है कि वो डेट कर रहे हैँ। लेकिन इस बीच एक वीडियो सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया है।
ओरी ने उर्फी जावेद से शादी को लेकर हां कह दिया है। इस वीडियो में आपको उर्फी भी काफी खुश नजर आएंगी और वो मीडिया के सामने ओरी को किस करती हुई नजर आ रही हैं।
ओरी और उर्फी कैमरे के लिए एक साथ पोज़ देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उर्फी ओरी के गालों पर किस करती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके बाद, पैपराज़ी में से एक ने ओरी से पूछा कि क्या वह उर्फी जावेद से शादी करने के लिए तैयार है।
इसके बाद ओरी ने हां में जवाब दिया था। उन्होने कहा, "क्यों नहीं, कौन नहीं करेगा"। इसके बाद उर्फी जावेद ने जाते जाते पैपराजी से कहा कि, ''तुम लोगों को मेरी शादी की ब़ड़ी जल्दी है।''
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वी़डियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्या अजीब जोड़ी है।'' एक ने लिखा, ''कैसे होगी शादी, कोई बताएगा।'' एक ने लिखा, "मुझे नहीं पता क्यों, लेकिन पहली बार.. मुझे ये एक दूसरे के साथ अच्छे दिख रहे हैं.." एक का कहना था, "आज महसूस हुआ भगवान ने सबके लिए कोई ना कोई बनाया।'' एक यूजर ने उन्हें ''बेस्ट कपल' कहा।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि ओरी और उर्फी की तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications