'लापतागंज-2' में प्रीति अमीन नहीं
टीवी धारावाहिक 'लापतगंज' में मूक लड़की सुरीली की भूमिका बखूबी निभाने वाली प्रीति अमीन का कहना है कि वह इसके दूसरे संस्करण में काम नहीं करेंगी। यह हास्य धारावाहिक सब टीवी पर 10 जुलाई से प्रसारित होगा।
प्रीति ने कहा, "मैंने लापतागंज में सुरीली का किरदार ढाई साल तक किया और मुझे लगता है कि मैं इसका पूरा मजा ले चुकी हूं।" उन्होंने कहा कि वह 'लापतागंज-2' में काम नहीं करेंगी और इसके लिए उन्हें कोई पछतावा भी नहीं है।
प्रीति हाल ही में जीटीवी पर 'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' में नजर आई थीं और जल्द ही 'दिल की नजर से.. खूबसूरत' में दिखेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
