JR : नीया शर्मा नहीं बनेंगी 'मां'...लिया ये बड़ा फैसला!
ज़ीटीवी के मशहूर सीरियल जमाई राजा में इन काफी बदलाव आने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस सीरियल में जेनेरेशन लीप आने वाला है और ये 20 साल आगे बढ़ जाएगा। अब 20 साल आगे बढ़ेगा तो ज़ाहिर सी बात है कि इसमें नए किरदारों की एंट्री तो होगी ही, साथ ही पुराने किरदारों को भी बुज़ुर्गों के रोल में आपके सामने लाया जाएगा। जो आज जवानी का किरदार निभा रहे हैं वो 20 साल के लीप के बाद बड़े-बड़े बच्चों के पेरेंट्स बन जाएंगे।

ऐसा ही कुछ होगा रोशनी और सिड के साथ भी। बताया जा रहा है कि इस सीरियल में रोशनी और सिड के बड़े बच्चे दिखाए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो रोशनी उर्फ नीया शर्मा मां के किरदार को निभाने के लिए कतई तैयार नहीं है, इसलिए उन्होंने इस सीरियल को छोड़ने का फैसला कर लिया है। ज़रा सोचिए..एक मां के किरदार में नीया शर्मा कैसी लगेंगी।
HOT....ये हैं टीवी सुपरस्टार की बेटी..उम्र कम लेकिन अदाएं..उफ्फ..!!!
बताया जा रहा है कि अगस्त के अंत तक इसमें लीप दिखा दिया जाएगा। हालांकि जब रवि से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने ऐसी कोई खबर नहीं सुनी। तो वहीं प्रोड्यूसर मीनाक्षी सागर ने कहा कि लीप की खबर अभी तक कन्फर्म नहीं है। आपको बता दें कि ये सीरियल 4 अगस्त 2014 को ज़ीटीवी पर शुरू हुआ था।
ये सीरियल अभी तक काफी लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इसमें रोशनी के किरदार से नीया शर्मा को काफी लोग पसंद करते हैं। नीया को आपने इससे पहले स्टार प्लस के शो 'एक हज़ारों में मेरी बहना है' सीरियल में मानवी के किरदार में देखा होगा। इसमें भी नीया शर्मा को काफी पसंद किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications