क्या जूही बिग बॉस 5 की विनर हैं?

जूही परमार, सिद्दार्थ भारद्वाज, आकाशदीप सैगल, महक चहल और अमर उपाध्याय हैं। अगर आप गौर करें तो इन पांचो में केवल जूही ही हैं जो इस शो के पहले दिन से आखरी दिन तक इस घर में रह रही हैं।
पिछले सीजन पर ध्यान दें तो पता चलता है कि शो का विनर वही भी होता है जो शुरुआत से लेकर अंत तक टिका रहता है। शो को होस्ट कर रहे संजय दत्त ने भी जूही को कुछ इसी तरह का इशारा किया था।
तब जूही उनकी इस बात को सुनकर काफी खुश हुईं थी और वो यही मना रहीं होंगी कि इतिहास एक बार फिर से खुद को दोहराएं। वैसे इस घर में महक के दोबारा आ जाने से लोग यह भी सोचने लगे हैं कि कहीं महक चहल को बिग बॉस का विनर ना बना दिया जाए।
खैर अब दिल्ली दूर नहीं है 7 जनवरी को इस बात का खुलासा हो जाएगा कि इस बार बिग बॉस के घर का विनर कौन बनता है।


Click it and Unblock the Notifications