कहने को हमसफर हैं ट्रेलर 2 - क्या टूटे रिश्तों को जोड़ पाएगी बानी की शादी

By Shweta K

अल्ट बालाजी की नई वेब सीरिज कहने को हमसफर है रिलीज हो चुका है और दर्शकों ने वेब सीरिज का पहला एपिसोड काफी पसंद भी किया है। मोना सिंह, रोनित रॉय और गुरदीप कोहली एक साथ नजर आ रहे हैं और इस सीरिज में एकता कपूर के सीरियल के सारे फ्लेवर मौजूद हैं जो दर्शकों को पसंद आएंगे।

अब कहने को हमसफर हैं जो दूसरा ट्रेलर आ चुका है और इसे देखकर आपको आने वाली एपिसोड को लेकर दिलचस्पी बढ़ सकती है। क्या बानी की शादी रिश्तों को जोड़ने में सफल होगी। आप भी देखिए यहां आने वाली एपिसोड की एक झलक और हमें कमेंट कर जरुर बताएं कि ये आपको कैसा लगा।

कहने को हमसफर हैं में मोना सिंह के करैक्‍टर की बात है तो वह दूसरी औरत की भूमिका में दिखेंगी। उनके किरदार का नाम अनाया होगा और वह आज के दौर की इंड‍िपेंडेंट महिलाओं का प्रतिन‍िधित्‍व कर रही हैं। इस वेब सीरीज को 14 एपिसोड्स में द‍िखाया जाएगा।मोना सिंह और रोनित रॉय की केमेस्ट्री काफी पसंद की जा रही है।

इस सीरीज से मोना वेब में अपना डेब्यू कर रही हैं। शो में अपूर्व का गेस्ट अपीयरेंस होगा। वहीं लीड रोल में इस सीरियल में मोना के साथ रॉनित रॉय दिखाई देंगे ।जस्सी जैसी कोई नहीं है के बाद मोना और अर्पूव कभी साथ नहीं दिखाई दिए। यह पहला मौका है जब यह दोनों एक साथ इस सीरिज में नजर आएंगे। ALT Balaji ऐप पर कहने को हमसफर है 16 मार्च से प्रसारित हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X