क्‍या आनंदी करेगी तलाकनामे पर हस्‍ताक्षर?

By Ajay Mohan

Will Anandi sign divorce papers in Balika Vadhu?
कलर्स चैनल के सबसे हिट धारावाहिक बालिका वधु में आज का एपिसोड आनंदी के हर चाहने वाले के लिए महत्‍वपूर्ण होगा। क्‍योंकि जगन ने तलाक नामे पर हस्‍ताक्षर कर दिये हैं। अब सभी के मन में सिर्फ एक सवाल है। शुक्रवार को दिखाये जाने वाले एपिसोड में क्‍या आनंदी तलाकनामे पर साइन करेगी।

यह सवाल इसलिए महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि कलर्स चैनल देखने वाले लगभग सभी दर्शकों ने आनंदी को बचपन से पलते-बढ़ते देखा है। उनकी आनंदी ने अपने जीवन में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक गरीब घर से धनाड्य परिवार में शादी होकर आयी आनंदी का शुरुआती वैवाहिक जीवन जितनी खुशियों से भरा था, आज उसके जीवन में उतने ही ज्‍यादा दु:ख हैं।

बाल विवाह होने के बाद से ससुराल में पली बढ़ी आनंदी के जीवन का आज सबसे दुखदायी दिन इसलिए है, क्‍योंकि उसके पति जगन यानी जगिया ने उसे छोड़ने का पूरा मन बना लिया है। अपने दोस्‍त गौरी से शादी कर अलग रहने लगा है। और उसी के प्‍यार में डूबने के बाद उसने तलाक नामे पर हस्‍ताक्षर कर दिये हैं। कल के एपिसोड में दिखाया गया कि जगिया ने डिवोर्स पेपर पर साइन करने के बाद आनंदी को पेन पकड़ा दिया। यहां तक देखने वालों के लिये तस्‍वीर लगभग साफ हो गई है कि अब दोनों का तलाक निश्चित रूप से हो जायेगा।

लेकिन अगले एपिसोड की एक झलक ने सस्‍पेंस को बरकरार रखा है। अगले एपिसोड की एक झलक में दिखाया गया है कि कोर्ट से बाहर निकलते जगिया को आनंदी आंसू भरी नज़रों से देखती है और तेज़ी से चिल्‍लाती है... जगिया...।

यहां से कई संभावनाएं बन रही हैं- पहली कि आनंदी तलाक देने के बाद आखिरी बार जगिया से मिलना चाहती है। दूसरी संभावना यह कि आनंदी तलाक नहीं देगी और जगिया को आवाज़ देने के बाद उसकी बाहों से लिपट जायेगी। तीसरी संभावना यह कि तलाक देने के बाद आनंदी उसे बुलायेगी और जोर का थप्‍पड़ जड़ेगी। यह थप्‍पड़ होगा नफरत भरा। और सच पूछिए तो यह नफरत जरूरी भी है, क्‍योंकि जगिया जैसे आदमी को जितनी बड़ी सजा दी जाये कम होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X