..................... wild card entries in Jhalak Dikhhla jaa 9 - Hindi Filmibeat

WaitAndWatch..झलक होगा और चैलेंजिंग..आ रहे हैं ये 'उस्ताद'!

By Shivani Verma

सुपरहिट डांस रिएलिटी शो झलक दिखलाजा सीज़न 9 शुरू हो चुका है। ये शो अब धीरे धीरे सभी कंटेस्टेंट के लिए और चैलेंजिंग होता जाएगा। इसमें पार्टिसिपेट बने सेलिब्रिटी बेहतरीन डांसर हैं, इसलिए एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की होड़ आपको आने वाले एपिसोड्स में दिख ही जाएगी।

Child Atrists

फिलहाल हम आपको इस शो से संबंधित एक ट्विस्ट बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको इस शो के लिए और भी ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार इस सीज़न में आपको वाइल्ड कार्ड एंट्री देखने को तो मिलेगी लेकिन वो होगी चाइल्ड आर्टिस्ट्स की। छह से सात यंग पार्टिसिपेंट्स के साथ तीन बच्चे इस शो में आगे बढ़ते दिखाई देंगे।

Finally..झलक होगा और भी मज़ेदार...ये पॉपुलर कोरियोग्राफर होंगी नई जज!

इस शो में आने वाले चाइल्ड स्टार्स के नाम सामने आए हैं। अशोका सीरियल के सिद्धार्थ निगम, ये हैं मौहब्बतें की रूही उर्फ रुहानिका धवन, इंडियाज़ बेस्ट ड्रामेबाज़ स्वास्ति नित्या और प्रीतजोत इस डांस रिएलिटी शो में आपको जल्द ही नज़र आ सकते हैं।

SuperLike- करण जौहर का मजेदार डांस और सब हुए लोट पोट...VIDEO

गौरतलब है कि इस सीज़न में शक्ति अरोड़ा, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट करिश्मा तन्ना, नूरा फतेही, नागिन सीरियल के रितिक उर्फ अर्जुन बिजलानी, 24 इंडिया सीज़न 2 एक्ट्रेस सुरविन चावला, टीवी की फेवरेट बहु स्वरा उर्फ हेली शाह इस शो में आपको पहले से ही दिख गए हैं।

इसी के साथ जीटीवी के शो टशन ए इश्क के चॉकलेटी ब्वॉय सिद्धार्थ गुप्ता, कॉमेडियन गौरव गेरा (जो आपको चुटकी के किरदार में नज़र आएंगे), सलमान युसुफ, शांतनु महेश्वरी, डांसिंग ट्विंस प्रियंका और पूनम शाह, हरपाल सिंह भी इस लिस्ट में हैं। तो अब देखना ये है कि जब इन चाइल्ड आर्टिस्ट्स की इस शो में एंट्री होगी तो क्या होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X