आखिर माजरा क्या है..सब बोले जा रहे हैं..लेकिन जिसे बोलना चाहिए वो हैं SILENT!
टेलिवीज़न के सबसे क्यूट कपल विवियन डिसेन और वाहबिज़ के रिश्ते पर मानों किसी की नज़र सी लग गई हो। इन दिनों इन दोनों के अलग होने की खबरें काफी सुर्खियों में हैं। पहले तो इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन अब खुद विवियन ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने और वाहबिज़ के अलग होने की खबर पर मुहर लगा दी है।

'THIRD PERSON' की खबर पर वाहबिज़ का बयान..विवियन पर कैसा डालेगा असर!
पिछले दिनों ये भी अफवाह उड़ी थीं कि इन दोनों के बीच आई दूरियों का कारण कोई और नहीं बल्कि वाहबिज़ का ही दोस्त विपुल रॉय है। लेकिन जब इन दोनों की दोस्ती पर सवाल उठने लगे हैं उसके बाद वाहबिज़ और विपुल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
बड़े हों या छोटे..नाइट पार्टी में सभी करते हैं ऐसा..
वाहबिज़ का कहना है कि विपुल और वो दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं। इन दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर कुथ नहीं है। वाहबिज़न ने ये भी कहा है कि विपुल के परिवार वाले तो उनमें और विवियन में सुलह कराने की पूरी कोशिश में थे।
इसी के साथ विपुल ने भी इस खबर का खंडन करते हुए कहा है कि मैं तो वाहबिज़ और विवियन के बीच सुलह कराना चाहता हूं।
विपुल ने कहा कि मैं इन दोनों के बीच आई दूरियों के कारण खुद काफी परेशान हूं, और दोनों को एक बार फिर साथ लाना चाहता हूं।
अब सवाल ये उठता है कि जबसे विपुल और वाहबिज़ के लिंकअप की खबरें सामने आईं, इन दोनों ने तो अपना-अपना पक्ष रखकर सफाई दे दी, लेकिन जिसे सबसे ज्यादा फर्क पड़ना चाहिए वो चुप हैं, यानि विवियन डिसेना। विवियन ने इन खबरों पर अपनी राय क्यों नहीं दी, ये सोचने वाली बात है।


Click it and Unblock the Notifications






