..................... Why Taarak Mehta Show Fame Munmun Dutta Disappeared from Social Media Babita Ji Reveals the Reason - Hindi Filmibeat

मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया से गायब क्यों? 10 दिन से अस्पताल के लगा रहीं चक्कर, दर्द के मारे हो रहा बुरा हाल!

Munmun Dutta

Munmun Dutta News: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुईं मुनमुन दत्ता इन दिनों लाइमलाइट से दूर हैं। आमतौर पर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मुनमुन ने पिछले कई दिनों से कोई पोस्ट नहीं किया था, जिससे फैंस सोच में पड़ गए थे। अब एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इसकी वजह बताई है।

मां की तबीयत खराब, 10 दिन से अस्पताल के चक्कर

मुनमुन दत्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी मां की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। इस वजह से वह लगातार 10 दिनों से अस्पताल आ-जा रही हैं। उन्होंने लिखा- "हां, मैं काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हूं। मां की तबीयत खराब थी, लेकिन अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि वह जल्द ठीक हो जाएंगी।"

पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल मुश्किल

एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि मां की देखभाल के साथ-साथ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को निभाना उनके लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। मुनमुन ने कहा कि यह समय बहुत थका देने वाला था, लेकिन दोस्तों के सपोर्ट और ईश्वर की कृपा से वह इसे संभाल पा रही हैं।

17 साल से 'बबीता जी' का रोल

मुनमुन दत्ता टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वह शुरुआत से ही बबीता जी का रोल निभा रही हैं और पिछले 17 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। शो में उनकी और 'जेठालाल' (दिलिप जोशी) की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पॉपुलर है।

Read more about: munmun dutta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X