B'DaySpcl..ये हैं सलमान खान की फेवरिट..टेलिवीज़न की माधुरी!
टेलिवीज़न पर अपनी अदाओं, खूबसूरती एक्टिंग, डांसिंग और न जाने कितने टैलेंट की बदौलत नाम कमाने वालीं श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन है। 4 अक्टूबर 1980 को जन्मीं श्वेता आज पूरे 35 साल की हो गई हैं। श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर, 1980 को प्रतापगढ़, उप्र में हुआ था।

टेलीविजन की दुनिया में उन्हें प्रेरणा के नाम से भी जाना जाता है। श्वेता रियलिटी शो बिग बॉस की विजेता रह चुकी हैं। इतनी कम उम्र में इतना नाम और शौहरत पानें वालीं श्वेता काफी टैलेंटेड हैं। इन्हें टेलिवीज़न की माधुरी दीक्षित कहा जाए तो गलत नहीं होगा। आइए श्वेता के बारे में कुछ और बातें करें..
Sorry शाहरुख..Sorry दीपिका..इन्होंने तो आपको पहचाना ही नहीं!
उफ्फ..ये आखें..
खूबसूरती के मामले में तो श्वेता का कहना ही क्या। इनकी आंखें, इनकी स्माइल, इनकी अदा के तो कहने ही क्या। यूं ही नहीं वो इतने लोगों की फेवरिट बन चुकी हैं।
कम उम्र में करियर की शुरुआत
नागिन 2 का धमाकेदार ट्विस्ट..कुछ ऐसा होगा FIRST एपिसोड!
श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत काफी कम उम्र से की थी। 2001 में उन्होंने कहीं किसी रोज़ सीरियल में अनिता का किरदार निभाया था।
'प्रेरणा' करियर का टर्निंग प्वाइंट
ब्रेकअप के बाद इस Ex कपल ने किया ये काम..सब रह गए हैरान!
श्वेता तिवारी जब कसौटी ज़िंदगी सीरियल में प्रेरणा बनकर आईं तब तो मानों उनकी निकल पड़ी। हर घर में श्वेता को आज भी प्रेरणा के नाम से जाना जाता है। ये रोल इनके लिए एक टर्निंग प्वाइंट बनकर आया।
नच बलिए में डांस का जलवा
श्वेता अपने पहले पति राजा चौधरी के साथ नच-बलिए के सीजन-2 में प्रतिभागी रही थीं।
रियल लाइफ में भी फाइटर
श्वेता अपने करियर में आज जितनी सफल एक्ट्रेस हैं रियल लाइफ में वो उससे भी बड़ी फाइटर साबित हुईं। राजा चौधरी से तलाक के बाद काफी समय तक अपनी बेटी की उन्होंने अकेले परवरिश की। फिर उसके बाद अभिनव कोहली से उन्होंने शादी की।
सलमान की बनीं बिग बॉस
जब श्वेता बिग बॉस में थीं, तो सलमान खान की सबसे फेवरिट हुआ करती थीं। श्वेता बिग बॉस विनर भी रह चुकी हैं।
पर्सनल लाइफ का असर करियर पर नहीं
यूं देखा जाए तो श्वेता का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन अपनी ज़िंदगी में इतनी कम उम्र में ऐसी सफलता पाना हर किसी के बस की बात नहीं हैं। लेकिन श्वेता ने तो ये कर दिखाया।
बनने वाली हैं मम्मी
श्वेता जल्द ही एक बार फिर मम्मी बनने वाली हैं। खबर है कि नवंबर में उनके घर नया मेहमान आएगा। ये उनकी दूसरी संतान होगी।


Click it and Unblock the Notifications



















