आखिर सलमान ने शाहरूख की तारीफ क्यों की?
सलमान खान जिसके दोस्त हैं उनके लिए मरते दम तक लड़ते रहेंगे लेकिन जिससे दुश्मनी करते हैं उनसे किसी भी शर्त पर माफ नहीं करते हैं। लेकिन पिछले दिनों बिग बॉस में उन्होंने किंग खान के लिए शो के एक प्रतियोगी को जमकर झाड़ दिया। सलमान ने शो के प्रतियोगी इमाम को कहा कि शाहरूख खान बॉलीवुड के किंग खान अपनी मेहनत और लगन के बूते बनें हैं ना कि उनके किसी एड की वजह से। मालूम हो कि इमाम ने कहा था कि उनके एक विज्ञापन के कारण शाहरूख खान टॉप पर पहुंचे हैं।
खैर बात यहां गौर करने की है कि सलमान ने शाहरूख की तारीफ क्यों की? आखिर वो बताना क्या चाह रहे थे? क्या वो यह साबित करने में जुटे थे कि वो शाहरूख से कई गुना अच्छे इंसान है क्योंकि शाहरूख तो खुले आम सलमान मियां को गरिया देते हैं जबकि सलमान, अपने दुश्मनों की तौहीन भी अपने अलावा किसी और के कहने पर बर्दाश्त नहीं करते हैं।
या फिर वो यह कहना चाह रहे थे कि उनके हाई क्वालिटी के दोस्तों की तरह हाई क्वालिटी के दुश्मन भी है इसलिए वो किंग खान की बुराई बर्दाश्त नहीं कर पाये। वैसे आज भले ही सलमान-शाहरूख एक-दूसरे को देखना पसंद ना करते हों लेकिन कभी दोनों बहुत अच्छे औऱ करीबी मित्र रहे हैं। इसलिए दोनों ने कभी भी अपनी दुश्मनी का कारण लोगों और मीडिया के सामने उजागर नहीं किया।



Click it and Unblock the Notifications