आखिर रतन राजपूत ने अभिनव से शादी क्यों नहीं की?

टीवी की दुनिया की चेहेती लाली यानी रतन राजपूत ने दिल्ली के अभिनव को अपना वर चुना लेकिन उन्होंने उससे शादी नहीं की बल्कि केवल अंगूठी पहनाकर अपनी सहमती जता दीं। दोनों का कहना है कि दोनों को अभी भी एक-दूसरे को जानने के लिए समय चाहिए। इसलिए वो शादी थोड़ा देर में करेगें।
आपको बता दें रविवार को हुए फाईनल राउंड में रतन के पास चुनने के लिए तीन दूल्हे थे। जिसमें दीपक पंडित, अनुपम कुशवाह और अभिनव शर्मा शामिल थे। लेकिन रतन राजपूत ने दिल्ली के अभिनव शर्मा के गले में वरमाला डाली। गौरतलब है कि इस शो में भाग लेने के लिए 14 दूल्हे आये थे लेकिन बाजी अभिनव ने ही मारी । 26 साल के अभिनव एक साफ्टवेयर इंजीनियर है और पोलैंड में सैटल हैं।
लेकिन सोचने वाली बात ये है कि आखिर इतने दिनों से शोर मच रहा था कि रतन किससे शादी करेंगी लेकिन जब शादी की बारी आयी तो उन्होंने शादी क्यों नहीं की बल्कि एक सगाई की रस्म निभाकर औपचारिकता पूरी कर दी है। ये बातें शक पैदा करते हैं कि क्या रियलिटी शो पहले से ही प्लानड होते है। या फिर रियल्टी शो के नाम पर केवल दर्शको को छला जाता है।
हो सकता है कि रतन भी आने वाले दिनों में ये कहकर अभिनव से रिश्ता तोड़ दें कि उनकी और अभिनव की सोच नहीं मिली इसलिए उन्होंने उससे शादी नही की । खैर जो होगा वो आने वाले दिनों में पता चल जायेगा। इससे पहले इस रिऐलिटी शो के सीजन वन में राखी सावंत ने एनआरआई इलेश को अपना पति चुना, लेकिन बाद में नाटकीय अंदाज में रिश्ता तोड़ दिया। जबकि दूसरे स्वयंबर मे राहुल महाजन ने डिंपी गांगुली को अपनी पत्नी बनाया। जिनके बीच में हमेशा ही झगड़ा होता रहता है।
;

Click it and Unblock the Notifications











