Opps.. नच बलिए-7 में नहीं दिखेंगी जज प्रीति जिंटा!
[टेलीविजन] टीवी के मशहूर डांस रिएलिटी शो नच बलिए 7 एक बार फिर सूर्खियों में है। जी हां, वजह हैं शो की जज प्रीति जिंटा। हाल ही में हुए स्टार परिवार एवार्ड्स के दौरान जहां शो के बाकी दो जजेज देखे गए, वहीं प्रीति जिंटा ने अंतिम समय पर इंकार कर दिया।

वहीं, खबरों की मानें तो प्रीति शो से गायब होने वाली हैं। अरे नहीं,प्रीति शो छोड़कर नहीं जा रही हैं, बल्कि सिर्फ शो के सातवें हफ्ते गायब रहेंगी। क्योंकि एक्ट्रेस को कुछ इमरजेंसी आ पड़ी है।
पिछले हफ्ते जब शो पर एबीसीडी-2 की टीम आई थी, तो भी प्रीति कलाकारों से मिल नहीं पाई थी। बहरहाल, प्रीति इन सबका कारण बता दिया है। दरअसल, प्रीति की दादी मां की सर्जरी होनी थी, जिस वजह से वह काफी बिजी चल रही थीं।
Do You Know: टीवी वाले शाहरूख को चाहिए शाहरूख जैसा बंगला!
लेकिन प्रीति अब शो के शूट पर वापस आ चुकी हैं और उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। बता दें, इस हफ्ते नच बलिए में रश्मी- नंदीश को स्मार्ट जोड़ी का एवार्ड दिया गया, वहीं दोनों को सबसे ज्यादा मार्क्स मिले। जबकि हिमांशु- अमृता और रोहित- ऐश्वर्या के पास इस हफ्ते लक-पॉवर है और वे सेफ हैं।
खबरों की मानें तो अगले हफ्ते मृणाल ठाकुल और शरद त्रिपाठी शो को बॉय बॉय करने वाले हैं।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications