राष्ट्रगान और पगड़ी पर बुरा फंसा बिगबॉस 6

कहते हैं ना कि बला चले और बवाल ना हो,ऐसा हो सकता है क्या? वही हाल है कलर्स के रियलिटी शो बिग बॉस का। इस सीजन में सलमान खान ने दावा किया था कि शो पूरी तरह से फैमिली होगा और विवादों में नहीं फंसेगा लेकिन लगता है कि उनका दावा राजनैतिक वादों की तरह झूठा ही है।

क्योंकि बिग बॉस और विवाद का तो चोली दामन का साथ है इसलिए विवाद होना तो स्वाभाविक है। बिग बॉस सीजन 6 में नया पंगा देश के राष्ट्रगान और पगड़ी को लेकर है। जिसके लिए कोर्ट ने कलर्स और केन्द्र सरकार को तलब किया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सीधे सरकार और शो के आयोजकों से सवाल किया है कि किस से पूछकर वो राष्ट्रगान का व्यवसायिक प्रयोग कर रहे हैं।

दरअसल इन दिनों सिनेमाघरों और मल्टीप्लैक्स में बिग बॉस का विज्ञापन दिखाया जा रहा है। यह विज्ञापन अचानक ही फिल्मों के बीच में आ जाता है। इस एड में कहा जाता है सावधान आप लोग अपनी जगह से खड़े हो जाइये क्योंकि आ रहा है बिगबॉस। उसके बाद राष्ट्रगान की थीम बजने लगती है। इसलिए दिल्ली हाईकोर्ट ने यह सवाल आयोजकों से किया है कि वो राष्ट्रगान का अपमान कैसे कर सकते हैं?

दूसरा मसला बिगबॉस के प्रतियोगी नवजोत सिंह सिद्दू की वजह से उठा है जिन्होंने घर के अंदर लड़कियों को पगड़ी पहनाकर कैटवॉक करवाया है। जिसे लेकर सिख समुदाय सख्त हो गया है हालांकि सिद्द की पत्नी नवजोत सिंह सिद्दू ने अपने पति का बचाव करते हुए कहा है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है लेकिन फिर भी मसला गर्माया हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X