...इसलिए महादेव की पार्वती ने पहनी थी बिकीनी और झेली थीं गालियां!
हाल ही में सोशल मीडिया पर महादेव सीरियल की पार्वती सोनारिका भदौरिया पर गालियों की बौछार हो गई थी, जब उनकी बिकीनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सोनारिका ने खुद ही अपने सोशल नेटवर्क पर ये तस्वीरें डाली थीं लेकिन फैन्स उनसे नाराज़ हो गए थे।
लेकिन अब पूरा मामला सामने आ चुका है। दरअसल, सोनारिका ने बिकीनी पहनी थीं, अपनी फिल्म के शूट के लिए। वो सांसे - द लास्ट ब्रेथ नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

फिल्म में सोनारिका के अपोज़िट दिखाई देंगे रजनीश दुग्गल और फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं डायरेक्ट इश्क और ज़िंदगी 50 50 फेम राजीव रूईया। फिल्म में हितेन तेजवानी, विशाल मल्होत्रा, नीता शेट्टी और आमिर दलवी भी दिखाई देंगे।
[#TooMuch: महादेव सीरियल की पार्वती की इन BIKINI PICS से हुआ था बवाल]
हाल ही में सोनारिका ने अपनी बिकीनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली थीं, जिसके बाद फैन्स से उन्हें गालियां सुननी पड़ी थीं। कारण सिर्फ इतना था कि सोनारिका महादेव नाम के सीरियल में पार्वती का किरदार निभाती थीं और फैन्स उन्हें बेहद पसंद करते थे।
वैसे सोनारिका के अलावा जेनिफर विंगेट, अंकिता लोखंडे और मौनी रॉय के बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा भी ज़ोरों पर है।


Click it and Unblock the Notifications
