Oppss.. करण जौहर की ये बात कपिल शर्मा को नहीं आई पसंद..

सूत्रों की मानें तो करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में कपिल शर्मा को काफी अनकंफर्टेबल फील कराया। यहां जानें पूरी बात।

By Neeti

अकसर मुस्कुराते कपिल शर्मा की हंसी तब उड़ गई, जब वे करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। जी हां, कॉफी विद करण के इस सीजन में कपिल शर्मा भी नजर आने वाले हैं। लेकिन यहां वे सेलिब्रिटी होंगे और करण होस्ट..

करण जौहर ने अपने शो में कई सेलिब्रिटीज को सवालों में उलझाया है। कुछ ने उनके मजाक को यूं ही जाने दिया, तो कुछ उसी अंदाज में जवाब दिया। लेकिन कपिल शायद इन बातों से फिलहाल कुछ दूर हैं। इसीलिए करण की बातों ने उन्हें अनकंफर्टेबल कर दिया।

karan johar

दरअसल, बातों बातों में करण ने कपिल से पूछा- तुम सुबह सुबह ट्विटर पर कैसे आ जाते हो? क्या तुम्हारे पास कोई गर्लफ्रैंड नहीं है, जिसके साथ तुम वह वक्त बिता सको?

''ईद पर कभी फिल्म नहीं रिलीज करूंगा.. ईद सलमान खान की है....''

सूत्रों की मानें तो इस सवाल को सुनते ही कपिल की हंसी गायब सी हो गई। और उनके चेहरे से साफ दिख गया कि वह इस सवाल से अनकंफर्टेबल हैं। वहीं, कपिल अंग्रेजी में उतने माहिर नहीं हैं, लिहाजा, यहां उन्हें इस बात से भी जूझना पड़ा।

हम्म.. वैसे बता दें, कपिल शर्मा और करण जौहर ने कई बार अवार्ड शोज साथ में होस्ट किये हैं। और दोनों के बीच अच्छी पहचान हैं। लिहाजा, कोई शक नहीं कि कॉफी विद करण की बात को कपिल आगे दिल में नहीं रखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X