ये एक रंग बिग बॉस में लाता है बदकिस्मती? जीत के बिलकुल पास आकर भी हार जाते हैं कंटेस्टेंट! फरहाना हुईं शिकार?

Bigg Boss red dress curse: 'बिग बॉस 19' का सफर खत्म हो गया और इस सीजन के विनर बने टीवी के जाने-माने एक्टर गौरव खन्ना। वहीं, पूरे सीजन में सबसे दमदार कंटेस्टेंट मानी जाने वाली फरहाना भट्ट पहली रनर-अप बनकर रह गईं। ट्रॉफी के इतने करीब आने के बाद उनकी हार ने फैंस को बड़ा झटका दिया है।
फैंस ने जताई नाराजगी
गौरव खन्ना की जीत के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोग फरहाना की हार से दुखी हैं और मेकर्स पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं, एक अलग तरह की बहस भी छिड़ गई है। लोग कह रहे हैं कि फरहाना एक श्राप की वजह से हार गईं।
क्यों चर्चा में आई Farhana की रेड ड्रेस?
फिनाले की रात फरहाना ने रेड कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि रेड कलर बिग बॉस का अभिशाप है, और जो भी फाइनलिस्ट यह रंग पहनता है, वह कभी जीत नहीं पाता।
फैंस पुराने सीजन के उदाहरण दे रहे हैं-
हिना खान- Bigg Boss 11
हिना खान फिनाले में रेड शिमरी गाउन पहनकर पहुंची थीं। सीजन में पूरे समय स्ट्रॉन्ग रहने के बावजूद वह विजेता नहीं बन पाईं और रनर-अप बनकर रह गईं। वहीं शिल्पा शिंदे ने फिनाले में उनकी नाक के नीचे से ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
प्रियंका चाहर चौधरी- Bigg Boss 16
'उडारियां' फेम प्रियंका सीजन की टॉप कंटेंडर्स में थीं। लोग मान रहे थे कि बिग बॉस का 16वां सीजन प्रियंका के ही नाम रहने वाला है लेकिन फिनाले के दिन उन्होंने रेड ड्रेस पहनी और फिर ट्रॉफी उनके हाथ से निकल गई।
अभिषेक कुमार- Bigg Boss 17
अभिषेक पूरे सीजन में एक दमदार खिलाड़ी रहे। फिनाले में उन्होंने भी रेड कलर आउटफिट चुना और नतीजा यह रहा कि वो रनर-अप बनकर रह गए और मुनव्वर फारुकी शो के असली विनर बनकर उभरे।
आसिम रियाज- Bigg Boss 13
टॉप फाइनलिस्ट आसिम रियाज ने भी फिनाले नाइट पर रेड आउटफिट में परफॉर्म किया था। दमदार प्रदर्शन के बावजूद वह विनर नहीं बन पाए और इस सीजन के विनर बन गए सिद्धार्थ शुक्ला, जो कि अब इस दुनिया में नहीं रहे।
क्या सच में लाल रंग अनलकी है?
फैंस का मानना है कि फिनाले में रेड पहनने वाले कंटेस्टेंट को कभी जीत नसीब नहीं होती। फरहाना की हार के बाद लोग एक बार फिर इस 'रेड ड्रेस कर्स' की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि ये सिर्फ सोशल मीडिया की बातें हैं, लेकिन ट्रेंड इतना तेज है कि इस पर बहस अब और बढ़ती जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
















