तो क्या इस हसीना ने पैसों के लिए की शादी? खुद को बताया डायमंड डिगर, पति को छोड़ रहती हैं दूसरे घर
Divya Agarwal Apurva Padgaonkar relationship news: टीवी एक्ट्रेस Divya Agarwal हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वह फिलहाल अपने पति Apurva Padgaonkar से अलग घर में रह रही हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि उनके रिश्ते में कोई समस्या है।

पति से अलग रहने की वजह बताई
दिव्या अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और उनके पति काम की वजह से अलग-अलग जगह रहते हैं। दिव्या अपने काम के करीब रहती हैं, जबकि अपूर्व अपने काम की जगह के पास रहते हैं और अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों अब भी एक कपल की तरह मिलते हैं और उनका रिश्ता पहले की तरह मजबूत है।
'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर दिया जवाब
रियलिटी शो 'The 50' के दौरान एक कंटेस्टेंट ने दिव्या को 'गोल्ड डिगर' कहकर आरोप लगाए थे। इस पर रिएक्शन देते हुए दिव्या ने कहा कि लोगों के पास अधूरी जानकारी होती है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह 'गोल्ड डिगर नहीं, बल्कि डायमंड डिगर' हैं और उनके पति उनके लिए एक हीरे की तरह हैं।
पति का कैसा रहा रिएक्शन
दिव्या ने यह भी बताया कि जब वह शो से बाहर हुईं तो उनके पति ने उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने पूछा कि वह शो क्यों नहीं जीत पाईं और घर लौटने पर उनके लिए उनका पसंदीदा खाना भी बनवाया। दिव्या के मुताबिक उनके पति हमेशा चाहते हैं कि वह खुश और स्वस्थ रहें।
2024 में हुई थी शादी
दिव्या अग्रवाल और अपूर्व पाडगांवकर ने फरवरी 2024 में मुंबई में पारंपरिक मराठी रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही उनके रिश्ते को लेकर अलग होने की अफवाहें भी सामने आई थीं, जिन्हें दिव्या पहले ही खारिज कर चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











