उर्फ़ी जावेद क्यों बन गई गीता भारद्वाज? सच्चाई जानकर सिर पकड़ लेंगे आप!
Urfi Javed Geeta Bhardwaj: उर्फी जावेद और उनके मुस्लिम होने को लेकर कुछ दिनों से बवाल मचा हुआ है। सभी जानते हैं कि वो अजीब कपड़े पहनती हैं जो कि काफी रिवीलिंग भी होते हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनका अब बदल दिया जाएगा और लोग उनको अब गीता भारद्वाज के नाम से जानेंगे।

इसको लेकर खुलासा सोशल मीडिया पर एक यूजर ने किया था। इस यूजर का नाम फैजान अंसारी है और उसने कहा था कि अब उर्फी जावेद का नाम बदल गया है।
इससे पीछे कारण ये कहा जा रहा था कि उनको इस्लाम धर्म से निकाल दिया गया है और उनका नाम अब उर्फी जावेद नहीं बल्कि गीता भारद्वाज होगा। इसको लेकर उर्फी ने इसको लेकर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है।
क्या सच में नाम होगा गीता भारद्वाज?
अगर आप भी सोच रहे हैं कि अब उर्फी जावेद को गीता भारद्वाज के नाम से जाना जाएगा तो ये बाद पूरी तरह से गलत है। इस्लाम से खारिज किए जाने के मामले में उर्फी जावेद ने खुलकर कहा था कि मैं पहले से ही सारे धर्म छोड़ चुकी हूं। अगर मैं किसी जगह पर हूं ही नहीं तो मुझे कैसे निकाला जा सकता है। इसके अलावा नाम बदले जाने वाली बात पर उर्फी ने कहा कि, ये सब बेबुनियाद बातें हैं और मैं अपना नाम बदलने नहीं जा रही हूं। गीता भारद्वाज नहीं मैं उर्फी जावेद ही हूं। इस खुलासे के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनको लेकर ढेरों बातें कर रहे हैं। उर्फी जावेद लगातार काम कर रही हैं।
कैसे बनाई पहचान
उर्फी जावेद लखनऊ के एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इंडस्ट्री में पहचान नहीं मिली तो उन्होने अजीबोगरीब कपड़े पहनने शुरु किए। वो कभी भी कुछ भी पहनकर आ जाती हैं। अब आलम ये है कि उनको लेकर किसी सेलिब्रिटी की तरह मानते हैं और टीवी रियालिटी शो के ऑफर भी आते हैं। अक्सर उर्फी किसी ना किसी जगह पर नजर आती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











