तलाश होगी कि आमिर ने रीना को तलाक क्यों दिया?
इन दिनों बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट अपनी आने वाली फिल्म तलाश के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। जाहिर है इसी लिए वो टीवी चैनलों पर भी दिखलायी पड़ रहे हैं। पिछले दिनों सोनी के मशहूर शो सीआईडी में आकर धूम मचाने वाले आमिर खान बहुत जल्द स्टार परिवार शो में दिखायी पड़ने वाले हैं लेकिन इस शो में उन्हें तलाश का प्रमोशन करना थोड़ा सा भारी पड़ गया।
स्टार प्लस के बहुचर्चित शो के लोग आमिर खान से उस समय कुछ पर्सनल सवाल पूछ बैठे जैसे ही आमिर ने अपने से जुड़ी कुछ बातें लोगों के सामने उजागर कीं। आमिर ने जैसे ही कहा कि उनकी जिंदगी में तीन महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है पहली उनकी मां जिन्होंने उन्हें जन्म दिया है, दूसरी उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता, जो उनके दो बच्चों की मां है और तीसरी हैं उनकी वर्तमान में पत्नी किरण रॉव।
आमिर का यह कहना था कि उनके सामने सवालों की बोछारें शुरू हो गयीं। आमिर से पूछा गया कि जब रीना उनके लिए इतना महत्व रखती हैं तो उन्होंने रीना को छोड़ क्यों दिया? आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने अपने 17 साल के वैवाहिक जीवन को खत्म कर दिया क्या इसके पीछे कारण किरन राव है यानी कि एक्सट्रा मैरटल अफेयर। जिसका जवाब आमिर के लिए आसान नहीं हैं हालांकि इस सवाल का जवाब उन्होंने क्या दिया है इस बारे में जानने के लिए आप 29 नवंबर को रात नौ बजे देखना ना भूलें स्टार प्लस पर स्टार परिवाऱ।
मालूम हो कि 30 तारीख को आमिर खान की फिल्म तलाश प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में आमिर खान के साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर हैं। फिल्म की निर्देशिका रीमा कागती हैं।

Click it and Unblock the Notifications












